विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गिरते-झड़ते बालों ने तोड़ दिया है आपका दिल, तो हेयरफॉल रोकने के लिए खाएं ये 5 सुपरफूड्स

Published: Fri, 18 Oct 2024 07:30 AM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2024 07:37 AM (IST)

लंबे घने और खूबसूरत बाल हर किसी भी चाहत होती है। हालांकि बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों की ...और पढ़ें

गिरते-झड़ते बालों से राहत दिलाएंगे ये फूड्स
गिरते-झड़ते बालों से राहत दिलाएंगे ये फूड्स

HighLights

  1. लंबे-घने और खूबसूरत बाल हर किसी भी चाहत होती है।
  2. हालांकि, लगातार गिरते बाल इस चाहत को पूरा नहीं होने देते।
  3. ऐसे में कुछ फूड्स की मदद से आप बालों को मजबूत बना सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लंबे-घने और खूबसूरत बाल हर कोई चाहते हैं। ऐसे में बालों का झड़ना और कम होते जाना किसी बुरे सपने से कम नहीं है। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ और हेयर केयर में लापरवाही के बाद हर समय बाल लंबे, घने और काले बने रहें ऐसा संभव नहीं हो पाता है। वैसे भी आजकल लोगों का खानपान और जीवनशैली ऐसी होती जा रही है, जिससे बाल ही नहीं पूरा शरीर ही नकारात्मक तरीके से प्रभावित होता है, लेकिन अच्छी बात यह है कि हेयरफॉल को अपने खानपान को सही कर रोका जा सकता है। इसलिए अपनी डाइट में आज ही शामिल करें ये खास 5 सुपरफूड्स जो रोकेंगे हेयरफॉल-

गाजर

विटामिन ए और सी से भरपूर गाजर में बायोटिन भी पाया जाता है। ये स्कैल्प को मॉइश्चराइज करता है, हेयर फॉलिकल को नए हेयर ग्रोथ के लिए सक्रिय करता है, हेयर टेक्सचर के साथ हेयरफॉल में सुधार लाता है।

यह भी पढ़ें-  कम उम्र में ही दिखने लगे हैं सफेद बाल, तो हफ्ते में दो दिन करें इन जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल और फिर देखें कमाल

अखरोट

ओमेगा 6 से भरपूर अखरोट में सेलेनियम, बायोटिन, विटामिन ई और ओमेगा थ्री फैटी एसिड पाया जाता है। सेलेनियम गंजेपन से बचाता है, बायोटिन हेयरफॉल रोकता है, ओमेगा थ्री और 6 फैटी एसिड स्कैल्प को मॉइश्चराइज बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे हेयरफॉल न हो। विटामिन ई संपूर्ण हेयर हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

अंडे

प्रोटीन रिच अंडे में बायोटिन, विटामिन ई और ए, फोलेट, आयरन, अमीनो एसिड पाए जाते हैं। बायोटिन केराटिन बनाता है जो कि बालों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है। विटामिन और मिनरल स्कैल्प की कंडीशनिंग करते हैं जिससे नई सेल्स बनें और हेयरफॉल कम हो सके। अंडे को लोग सीधा मास्क बना कर बालों पर लगाते भी हैं, जिससे बाल सिल्की और शाइनी होता है।

आंवला

इसमें विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम, जिंक, बीटा कैरोटिन पाया जाता है। विटामिन सी कॉलेजन प्रोडक्शन में हेल्प करता है। पोटैशियम स्कैल्प के ऑयल प्रोडक्शन को संचालित करने में मदद करता है, जिससे डैंड्रफ और हेयरफॉल नहीं होता है। आयरन हेयर फॉलिकल तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाता है, जिससे हेयर ग्रोथ प्रमोट होती है।

बादाम

विटामिन डी, विटामिन ई, बायोटिन, ओमेगा थ्री फैटी एसिड और मैग्नीशियम से भरपूर बादाम बालों को पोषण देता है। विटामिन ई हेयर फॉलिकल को डैमेज होने से रोकता है, ओमेगा थ्री फैटी एसिड स्कैल्प को पोषण देता है और हेयरफॉल से बचाता है।

यह भी पढ़ें-  खूबसूरत बालों के लिए 5 तरीकों से करें आंवले का इस्तेमाल, हर कोई पूछेगा लंबी-घनी जुल्फों का राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।