Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्लियर और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट से बाहर कर दें 5 सफेद फूड्स, नहीं होंगे एक्ने और डार्क स्पॉट्स

    Updated: Wed, 07 May 2025 01:07 PM (IST)

    क्लियर और हेल्दी स्किन के लिए सिर्फ बाहरी केयर ही नहीं बल्कि अंदरूनी पोषण भी जरूरी है। इसलिए हमें यह पता होना चाहिए कि किन फूड्स से हमारी स्किन को फाय ...और पढ़ें

    Foods to Avoid for Clear Skin: इन सफेद फूड्स को कर दें डाइट से बाहर! (Picture Courtesy: Freepik)
    Foods to Avoid for Clear Skin: इन सफेद फूड्स को कर दें डाइट से बाहर! (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. क्लियर स्किन के लिए सही डाइट लेनी जरूरी है
    2. कुछ फूड्स एक्ने का कारण बन सकते हैं
    3. डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए, जो स्किन को नुकसान न पहुंचाएं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए स्किन केयर रूटीन के साथ-साथ सही डाइट (Diet for Clear Skin) लेनी भी बेहद जरूरी है। हम क्या खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी स्किन पर देखा जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि कुछ सफेद रंग के फूड आइटम्स (White Foods to Avoid for Clear Skin) आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं?

    जी हां, ये सफेद रंग की चीजें स्किन प्रॉब्लम्स जैसे मुंहासे, ऑयली स्किन और डलनेस का कारण बन सकती हैं। इसलिए अगर आप क्लियर और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो इन सफेद चीजों (Foods to Avoid for Clear Skin) को अपनी डाइट से बाहर करना चाहिए। आइए जानें क्या हैं वे चीजें।

    स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं ये सफेद चीजें

    चीनी (Sugar)

    चीनी न सिर्फ आपके वजन के लिए हानिकारक है, बल्कि यह त्वचा के लिए भी बुरी होती है। ज्यादा मात्रा में चीनी खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है, जिससे कोलेजन और इलास्टिन टूटने लगते हैं। इससे झुर्रियां, फाइन लाइन्स और स्किन का लूज होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, चीनी इंफ्लेमेशन बढ़ाती है, जिससे मुंहासे और एक्ने की समस्या बढ़ सकती है।

    क्या करें?

    • चीनी की जगह गुड़, शहद या नेचुरल फ्रूट शुगर का इस्तेमाल करें।
    • प्रोसेस्ड फूड और मीठे ड्रिंक्स से दूर रहें।

    यह भी पढ़ें: त्वचा पर दिखने वाले 5 लक्षण बताते हैं हद से ज्यादा स्ट्रेस ले रहे हैं आप, अनदेखा करना होगी बड़ी गलती

    खबरें और भी

    दूध (Milk)

    दूध में हार्मोन्स और लैक्टोज होता है, जो कुछ लोगों की त्वचा के लिए सूटेबल नहीं होता। दूध पीने से कई लोगों को मुंहासे, ब्लैकहेड्स और ऑयली स्किन की समस्या हो सकती है। दरअसल, दूध में मौजूद हार्मोन्स सीबम प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं, जिससे पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं।

    क्या करें?

    • अगर दूध पीने से स्किन प्रॉब्लम्स होती हैं, तो बादाम मिल्क, सोया मिल्क या ओट मिल्क जैसी चीजें आजमाएं।
    • दही या छाछ पी सकते हैं, क्योंकि इनमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो स्किन के लिए अच्छे हैं।

    मैदा (Maida/Refined Flour)

    मैदा या रिफाइंड फ्लोर एक हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाता है। इससे स्किन पर इंफ्लेमेशन हो सकता है और मुंहासे बढ़ सकते हैं। मैदा से बनी चीजें जैसे बिस्कुट, पास्ता, पिज्जा और ब्रेड पाचन को भी खराब करते हैं, जिसका सीधा असर त्वचा पर पड़ता है।

    क्या करें?

    • मैदे की जगह होल व्हीट फ्लोर, बाजरा, रागी या ओट्स का इस्तेमाल करें।
    • प्रोसेस्ड फूड से बचें और होममेड हेल्दी आटे की रोटियां खाएं।

    सफेद चावल (White Rice)

    सफेद चावल में फाइबर कम होता है और यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाता है। इससे इंसुलिन लेवल प्रभावित होता है, जिससे स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। साथ ही, सफेद चावल में पोषक तत्व कम होते हैं, जो त्वचा के लिए जरूरी हैं।

    क्या करें?

    • ब्राउन राइस, क्विनोआ या मिलेट्स जैसे हेल्दी ऑप्शन्स चुनें।
    • अगर सफेद चावल खाना ही है, तो उसे कम मात्रा में हरी सब्जियों या दाल के साथ खाएं।

    सफेद ब्रेड (White Bread)

    सफेद ब्रेड भी मैदे से बनी होती है और इसमें न्यूट्रिशनल वैल्यू बहुत कम होती है। यह पाचन को धीमा करती है और स्किन पर गंदगी जमा कर सकती है, जिससे मुंहासे होते हैं।

    क्या करें?

    • होल ग्रेन ब्रेड या मल्टीग्रेन ब्रेड खाएं।
    • ब्रेड की जगह मोटे अनाज से बनी रोटियां या पराठे खाएं।

    यह भी पढ़ें: चेहरे पर बार-बार आते रहते हैं Pimple; तो एक नहीं, 6 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार