Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झाड़ू बन गए हैं बाल, तो फिक्र नॉट! 4 तरीकों से करें कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल और पाएं लॉन्ग-शाइनी हेयर

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 07:33 PM (IST)

    कढ़ी पत्ता जो दक्षिण भारतीय व्यंजनों में महत्वपूर्ण है बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन होते हैं जो बालों को झड़ने से ...और पढ़ें

    बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल (Picture Credit-Freepik)
    बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल (Picture Credit-Freepik)

    HighLights

    1. कढ़ी पत्ता कई व्यंजनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
    2. यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
    3. साथ ही बालों के जुड़ी समस्याओं से भी यह राहत दिलाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल आमतौर पर सिर्फ खानपान में किया जाता है। खासकर दक्षिण भारत के कई व्यंजनों में इसका मुख्स रूप से इस्तेमाल होता है। इसके अलावा यह अन्य कई भारतीय व्यंजनों का भी जायका बढ़ाता है। इतना ही नहीं खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ यह सेहत को भी दुरुस्त करता है।

    कढ़ी पत्ता में कई ऐसे पोषक तत्व और गुण पाए जाते हैं, जो सेहत से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करते हैं। सेहत बेहतर बनाने के साथ ही कढ़ी पत्ता आपके बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन होते हैं, जो बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करता है। इसके लिए आपको बस सही तरीके से इसका इस्तेमाल करना आना चाहिए। आइए आपको बताते हैं गिरते-झड़ते बालों खूबसूरत और घने बनाने के लिए कैसे करें कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल-

    यह भी पढ़ें- पतली पूंछ बनती जा रही है चोटी, तो करें इस होममेड शैंपू का इस्तेमाल; मानसून में भी हेल्दी रहेंगे हेयर

    हेयर ग्रोथ के लिए ट्राई करें पेस्ट

    अगर आप हेयर ग्रोथ को बढ़ाना चाहते हैं, तो कढ़ी पत्ते का पेस्ट तैयार कर सकते हैं। इसे तैयार करना बेहद आसान है और इससे बालों की ग्रोथ भी तेजी से बढ़ती है। इसे बनाने के लिए आधा कप कढ़ी पत्ता और मेथी के पत्तों को एक आंवले के साथ तब तक पीसें, जब तक आपको गाढ़ा पेस्ट न मिल जाए। अब इस पेस्ट को अपने पूरे स्कैल्प पर लगाएं और 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर धो लें।

    DIY हेयर मास्क

    आप कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल DIY हेयर मास्क के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए एक बड़ा चम्मच कढ़ी पत्ते के पेस्ट में तीन बड़े चम्मच दही मिलाएं और इसे अच्छी तरह मिलाएं। अब इस हेयर मास्क को जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें।

    खबरें और भी

    कढ़ी पत्ते का हेयर टॉनिक

    आप कढ़ी पत्ते का हेयर टॉनिक भी बना सकते हैं। इस बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में नारियल तेल गर्म करें और फिर इसमें मुट्ठी भर कढ़ी पत्ते मिलाएं। कुछ मिनट बाद गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर इसे अच्छे से बालों में लगाएं और रात भर लगा रहने दें। अगली सुबह शैम्पू से धो लें।

    डाइट में करें शामिल

    इन तब तरीकों से अलावा आप कढ़ी पत्ता को सीधा डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल करने का सबसे अच्छा तरीका है, इसे चावल हो, दाल हो या अन्य व्यंजनों में शामिल करना। इससे बाल को मजबूत होंगे ही, सेहत को भी कई सारे फायदे मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें- टूट-टूटकर झाड़ू बन गए हैं बाल, तो घबराए नहीं! ऐसे करें नींबू का इस्तेमाल और पाएं लॉन्ग-शाइनी हेयर