Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Frizzy Hair: बालों की फ्रिजीनेस ने बिगाड़ दिया है आपका लुक, तो इन टिप्स से पाएं इस परेशानी से राहत

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Mon, 12 Feb 2024 10:00 PM (IST)

    सर्दियों की शुष्क हवा बालों को रूखा और फ्रिजी बना देती है। इस कारण से कई बार आपका लुक भी बिगड़ सकता है। इसलिए बालों की फ्रिजीनेस को दूर करने के लिए तर ...और पढ़ें

    इन टिप्स से पाएं फ्रिजी बालों से छुटकारा
    इन टिप्स से पाएं फ्रिजी बालों से छुटकारा

    HighLights

    1. बालों की फ्रिजीनेस की वजह से अक्सर हेयर स्टाइल खराब हो जाता है।
    2. सर्दियों की शुष्क हवा, इसका सबसे बड़ा कारण है।
    3. फ्रिजी बालों से छुटकारा पाने के लिए लीव इन कंडिशनर, हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे और माइक्रो फाइबर तौलिए का इस्तेमाल करें।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Frizzy Hair: सर्दियों के मौसम में अक्सर बाल ड्राई हो जाते हैं। इस कारण से डैंड्रफ, खुजली, बालों की उलझन, बाल झड़ना जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन इनके अलावा एक और परेशानी है, जो आपके लुक को भी बिगाड़ सकती है। वह है फ्रिजीनेस। इसकी सबसे बड़ी वजह है बालों का ड्राई होना, लेकिन इसके अलावा और भी ऐसे कई कारण हैं, को बालों को फ्रिजी बना सकते हैं। इस वजह से किसी इवेंट या पार्टी में जाते वक्त काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से बालों की इस समस्या को आप आसानी से हल कर सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं वे टिप्स।

    लीव इन कंडीशनर का इस्तेमाल करें

    अपने बालों की फ्रिजीनेस कम करने के लिए, शैंपू के बाद बालों में लीव इन कंडीशनर का इस्तेमाल करें। कंडिशनर बालों को स्मूद और नरम बनाने में भी मदद करते हैं। इससे आपके बालों का का मॉइश्चर लॉक रहेगा और वे फ्रिजी नहीं होंगे।

    यह भी पढ़ें: बसंत पंचमी पर इन एक्ट्रेसेज की तरह करें येलो साड़ी को स्टाइल, किसी हसीना से कम नहीं लगेंगी

    ऑयलिंग करें

    फ्रिजिनेस की असली वजह बालों की ड्राइनेस है। इसलिए हफ्ते में दो दिन बालों की ऑयलिंग करें। ऑयलिंग करने से बालों को पोषण और मॉइश्चर मिलता है, जो फ्रिजीनेस कम करने में मददगार होता है।

    अपने तकिए का कवर बदलें

    रात को सोते समय बालों और तकिए के बीच फिक्शन क्रिएट होता है, जिससे बाल फ्रिजी हो सकते हैं। इसलिए अपने रेगुलर तकिए के कवर की जगह, सिल्क के कवर का इस्तेमाल करें। इससे फ्रिक्शन कम होता है और बाल फ्रिजी नहीं होते।

    हिट प्रोटेक्टेंट का इस्तेमाल करें

    बालों को स्टाइल करने के लिए या सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे निकलने वाली गर्म हवा, बालों को रूखा बना देते हैं, जिसकी वजह से फ्रिजीनेस की समस्या हो जाती है। इसलिए हमेशा स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से पहले हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे का इस्तेमाल करें।

    खबरें और भी

    माइक्रो फाइबर टावल का इस्तेमाल करें

    बालों को सुखाने के लिए माइक्रो-फाइबर का इस्तेमाल करें। माइक्रोफाइबर टॉवल काफी नरम होते हैं, जो बालों के लिए हार्ष नहीं होते हैं। इसलिए अपने बालों को सुखाने के लिए इस तौलिए का इस्तेमाल करने से फ्रिजिनेस कम हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: पाना चाहते हैं चेहरे पर गुलाबी निखार, तो ट्राई करें चुकंदर के ये खास फेस पैक्स

    Picture Courtesy: Freepik