Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Wedding Outfits: कियारा आडवाणी ही नहीं इन एक्ट्रेस ने भी शादी के लिए किया लाल जोड़े से परहेज, देखें तस्वीरें

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 12 Feb 2023 11:58 AM (GMT+05:30)

    हाल ही में शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री कियारा आडवाणी इस खास मौके पर लाइट पिंक रंग के लहंगे बेहद खूबसूरत नजर आईं। हालांकि कियारा पहली ऐसी एक्ट्रेस ...और पढ़ें

    इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया लाल रंग से परहेज
    इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया लाल रंग से परहेज

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Wedding Outfits: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। अभिनेत्री ने 7 फरवरी को फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के सात फेरे लिए। कियारा की शादी खबरें सामने आने के बाद से ही हर कोई एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक के लिए बेताब था। और जैसे ही कियारा का ब्राइडल लुक सामने आया हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। एक्ट्रेस ने अपनी शादी के लिए लाइट पिंक रंग का लहंगा चुना। अपने इस वेडिंग आउटफिट में कियारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, वह इकलौती ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं,जिन्होंने अपने इस खास दिन के लिए लाल रंग के जोड़े से अलग न्यूड शेड्स के वेडिंग आउटफिट का चुनाव किया हों। कियारा से पहले भी कई अभिनेत्रियां अपने वेडिंग डे के लिए लाल या मरून रंग के आउटफिट से वितरीत हल्के रंग के वेडिंग आउटफिट्स में नजर आ चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में-

    अथिया शेट्टी

    View this post on Instagram

    A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

    बीते महीने की शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने वेडिंग आउटफिट के रूप में ऑफ व्हाइट रंग का लहंगा चुना। इस कंटेम्पररी चिकनकारी लहंगे में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। कथित तौर पर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया गया यह लहंगा हाथ से बुना गया था, जिसे बनाने में 10 हजार घंटे लगे थे।

    आलिया भट्ट

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    अपने लंबे रिलेशन के बाद पिछले साल ही शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस खास मौके पर मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस ने भी शादी के लिए लाल रंग से अलग रंग का चुनाव किया था। उन्होंने टिल्ला वर्क से कढ़ाई की गई आइवरी ऑर्गेना साड़ी का चुनाव किया था। एक्ट्रेस अपने इस ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

    रिया कपूर

    View this post on Instagram

    A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन और अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने भी अपनी शादी के लिए ऑफ व्टाइट रंग का आउटफिट चुना था। रिया ने अपने अनूठे हाथीदांत वाले वेडिंग आउटफिट को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन इस हाथीदांत चंदेरी साड़ी में वह काफी गॉर्जियस लग रही थीं।

    खबरें और भी

    करिश्मा तन्ना

    View this post on Instagram

    A post shared by Karishma Tanna Bangera (@karishmaktanna)

    टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना भी बीते साल शादी के बंधन में बंधी थीं। एक्ट्रेस ने भी अपनी शादी के दिन लाल या मरून रंग के विपरीत हल्के गुलाबी रंग के लहंगे का चुनाव किया था। अपने इस वेडिंग आउटफिट में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

    अंकिता लोखंडे

    View this post on Instagram

    A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

    साल 2021 में शादी के बंधन में बंधी अंकिता लोखंडे ने भी ट्रेडिशनल लाल लहंगे को छोड़ कर अपने इस खास दिन के लिए गोल्डन रंग का लहंगा चुना था। अपने इस वेडिंग ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिस पर सभी की निगाहें टिक गई थीं।

    Picture Courtesy: Instagram