यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सदाबहार के फूलों से पाएं एवरग्रीन खूबसूरती और बढ़ती उम्र को कहें टाटा-बाय-बाय
इसे बारामासी के नाम से भी जानते हैं। इसमें हमेशा फूल रहते हैं। एक्जिमा की शिकायत रहती है तो पत्तियों को पीसकर लगाने से फायदा मिलता है। मधुमक्खी के काट ...और पढ़ें

सदाबहार जैसा की नाम से ही पता लग रहा होगा कि ये हर एक सीज़न में खिला रहता है। इसे बारामासी, नयनतारा के नाम से भी जाना जाता है। सफेद, गुलाबी और पर्पल तीन रंगों में होते हैं इसके फूल। दिखने में इसके फूल जितने खूबसूरत होते हैं उतने ही गुणकारी। पत्तियों से लेकर फूलों तक यहां तक कि इसके तने और जड़ का इस्तेमाल भी कई रोगों के इलाज में किया जाता है। लेकिन आज हम यहां आपको इसके ऐसे इस्तेमाल के बारे में बताएंगे जिसे हर एक महिला जानना चाहती है।
महिलाएं हर दम जवां और खूबसूरत रहने चाहती हैं लेकिन बढ़ती उम्र के साथ खूबसूरती भी ढलती जाती है लेकिन, सदाबहार के फूल और पत्तियों के इस्तेमाल से आप बढ़ती उम्र के असर को काफी हद तक थाम सकती हैं। चेहरे पर नजर आने वाली झुर्रियां, दाग-धब्बे दूर करने में ये फूल बेहद फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं कैसे करना है इसका इस्तेेमाल।
1. पिंपल्स से छुटकारा
पिंपल्स दूर करने का इससे सस्ता, टिकाऊ और आसान तरीका है दूसरा क्या होगा। तो इसके लिए सदाबहार के पत्तियों और फूलों को धोकर दोनों का पेस्ट बना लें। मुंहासों पर इस पेस्ट को लगाएं। इससे मुंहासे सूखने लगेंगे और आगे भी मुंहासों की दिक्कत लगभग दूर ही हो जाएगी।
2. जवां बने रहने के लिए
सदाबहार के फूल और पत्तों को अगर आप पेस्ट बनाकर खाते हैं तो स्किन लंबे समय तक जवां बनी रहेगी। 55 की उम्र में भी आप 35 नजर आएंगी। इतना असरदार है ये पौधा।
3. बढ़ेगी चेहरे की चमक
चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए सदाबहार की पत्तियों को मसलें। जिससे इसका रस निकलेगा और इस रस को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। सूखने पर धो लें और फिर देखें इसका असर। एक हफ्ते तक लगातार इस्तेमाल के बाद रिजल्ट आपके सामने होगा।
खबरें और भी
ध्यान रहें कि किसी भी चीज़ का इस्तेमाल अगर आप रोजाना करते हैं तभी इसका असर नजर आता है जो लंबे समय तक भी बना रहता है।
Pic credit- Pixabay