विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hair Masks: कर्ली और स्ट्रेट बालों को बनाएं लंबे घने और शाइनी,घी से बने इन हेयर मास्क की मदद

Published: Sat, 24 Feb 2024 04:25 PM (IST)

इन दिनों कई वजह से हमारे से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में घी आपको बालों को ...और पढ़ें

इन होममेड हेयर मास्क से पाएं सिल्की बाल
इन होममेड हेयर मास्क से पाएं सिल्की बाल

HighLights

  1. इन दिनों कई वजहों से लोगों के बाल रूखे और बेजान हो रहे हैं।
  2. ऐसे में आप घी की मदद से इन रूखे और बेजान बालों के निजात पा सकते हैं।
  3. घी से बने होममेड हेयर मास्क आपके बालों के स्मूद और शाइनी बना सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। देसी घी हमारे खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, इसके अलावा ये बालों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे खाने के जहां अनेकों फायदे हैं, तो वहीं इससे बने हेयर मास्क आपके बालों को न सिर्फ अंदर से बल्कि, बाहर से भी मजबूत और खूबसूरत बनाते हैं। इसे लगाने से डैंड्रफ और दोमुंहे बालों से छुटकारा मिलता है। ये हमारे बालों की डीप कंडीशनिंग करता है, जिससे बाल जड़ो से मजबूत हो जातें हैं। इसलिए आइए जानते हैं कैसे करें इन मास्क का इस्तेमाल-

यह भी पढ़ें- सफेद बालों को नेचुरली करना चाहते हैं ब्लैक, तो डाइट में शामिल करें ये चमत्कारी फूड आइटम्स

एलोवेरा जेल,नींबू का रस और देसी घी

पिघले हुए देसी घी में थोड़ा सा एलोवेरा जेल और कुछ बूंद नींबू का रस अच्छे से मिलाकर बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और कुछ देर बालों की मसाज करें। इसके बाद इसे कल्चर से लपेटकर एक जगह घुमा कर बांध लें और शॉवर कैप लगा लें। दो से तीन घंटों तक इन्हें ऐसे ही रहने दें। फिर किसी भी माइल्ड शैम्पू से धो लें। इससे बालों को डीप कंडीशनिंग मिलती है।

नारियल तेल और देसी घी

दो चम्मच देसी घी में एक चम्मच नारियल का तेल डालें और इसमें कुछ बूंद एसेंशियल ऑयल की डालें और फिर इससे अपने बालों की अच्छे से 10 से 15 मिनट मसाज करें । फिर इन्हें बांधकर शावर कैप लगा लें। एक या दो घंटे बाद बालों को किसी भी माइल्ड शैम्पू से धो लें। इसे लगाने के बाद आपको कंडीशनर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपके बाल खुद ही नेचुरली सॉफ्ट और शाइनी हो जाएंगे।

एवोकाडो, लेवेंडर एसेंशियल ऑयल और देसी घी

एवोकाडो का स्मूद पेस्ट बनाकर उसमें लेवेंडर एसेन्शियल ऑयल और देसी घी को अच्छे से मिक्स करके हेयर मास्क तैयार कीजिए और इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं और कुछ देर तक बालों को मसाज दें। फिर इन्हें बांधकर शावर कैप लगा लें। 1 से 2 घंटे बाद इसे किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें।

यह भी पढ़ें-  इन तरीकों से इंप्रूव कर सकते हैं स्किन का टेक्सचर

Picture Courtesy: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।