Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ग्रीन के इन अलग-अलग शेड्स के साथ करें Sawan में एक्सपेरिमेंट, हर एक स्किन टोन पर फबते हैं ये कलर

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 12:00 PM (IST)

    22 जुलाई 2024 से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है जो 19 अगस्त को समाप्त होगा। इस महीने में हरा रंग का बहुत महत्व होता है। हरा रंग प्रकृति के साथ प्रेम और ...और पढ़ें

    ग्रीन कलर के शेड्स (Pic credit- Instagram)
    ग्रीन कलर के शेड्स (Pic credit- Instagram)

    HighLights

    1. 22 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है।
    2. सावन माह में हरे रंग का बहुत बड़ा महत्व होता है।
    3. हरा रंग संतुलन, प्रकृति, सुकून और खुशी का प्रतीक माना जाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भोले की भक्ति के लिए खास सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से हो चुकी है। सावन माह में भगवान शिव की पूजा का खास महत्व होता है। भक्तगण पूरे विधि-विधान के साथ उनकी पूजा करते हैं, जल चढ़ाते हैं और उनके लिए उपवास भी रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन में भगवान शिव की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है। 

    पूजा, व्रत के साथ Sawan में हरे रंग का भी बहुत महत्व है। महिलाएं खासतौर से हरे रंग की कपड़े पहनती हैं। माना जाता है कि इससे उन पर भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा बनी रहती है। हरा रंग प्रकृति को दर्शाता है। इसके अलावा यह खुशी का भी प्रतीक माना जात है। मन को प्रसन्न करने के साथ हरा रंग आंखों को भी सुकून देता है। क्या आप जानते हैं मनुष्य की आंखें अन्य रंगों की तुलना में ग्रीन के सबसे ज्यादा शेड्स देख सकती हैं और पहचान सकती हैं। सावन का महीना बेस्ट है ग्रीन के इन शेड्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए। लुक में वैराइटी भी आएगी और मां पार्वती की कृपा भी बनी रहेगी।

    फॉरेस्ट ग्रीन

    फॉरेस्ट ग्रीन इस कलर का ब्राइट शेड है। जो डार्क ओशियन ग्रीन फैमिली से जुड़ा हुआ है। गोल्ड, बेज, मस्टर्ड, पेस्टल पिंक के साथ ये शेड बहुत ही खूबसूरत लगता है।

    आर्मी ग्रीन

    आर्मी ग्रीन न बहुत डार्क होता है न ही लाइट। ये शेड डे लाइट में बहुत ही क्लासी लगता है। इसे आप ब्लैक, येलो, ऑरेंज के साथ टीमअप कर सकती हैं।

    लाइम ग्रीन

    लाइम ग्रीन हरे और पीले रंग का कॉम्बिनेशन है। ये टोन डे और नाइट दोनों के हिसाब से बेस्ट होता है। फुशिया पिंक, डार्क ग्रीन, पर्पल, ब्लू के साथ लाइम ग्रीन बहुत ही बेहतरीन लगता है।

    ये भी पढ़ेंः- लहंगे या साड़ी के लिए ढूंढ़ रही हैं Sleeveless Blouse के ऑप्शन्स, तो सेव कर लें ये डिजाइन्स

    मिंट ग्रीन

    फॉरेस्ट ग्रीन से हल्का, लेकिन आर्मी ग्रीन से डार्क होता है ये शेड। मिंट यानी पुदीने की पत्ती का कलर। खास मौके पर ग्रीन के इस शेड को ट्राई कर लगा सकती हैं खूबसूरती में चार चांद। इस शेड के साथ लाइट पर्पल, ब्राइट येलो या पिंक के ऑप्शन चुनें।

    ऑलिव ग्रीन

    ऑलिव ग्रीन हर एक स्किन टोन पर खूबसूरत लगता है और ये शेड बिना आपको एलीगेंट लुक देता है। ब्लैक और येलो के साथ आप इस कलर के आउटफिट को पेयर कर सकती हैं।

    ये भी पढे़ंः- अच्छे-भले लुक को बिगाड़ सकती है एक छोटी सी बिंदी, इसे चुनते वक्त डिजाइन से ज्यादा Face Shape पर करें फोकस

    खबरें और भी