विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमर तक चाहिए मजबूत बाल? नारियल तेल में मिला लें इनमें से कोई एक चीज और फिर देखें कमाल

Published: Sat, 26 Jul 2025 08:18 PM (IST)

इन दिनों बालों से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा आम हो चुकी हैं। लोग कई वजहों से बालों से जुड़ी कई ...और पढ़ें

हेल्दी बालों के लिए नारियल तेल में मिलाएं ये चीजें (Picture Credit- Freepik)
हेल्दी बालों के लिए नारियल तेल में मिलाएं ये चीजें (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. बालों को हेल्दी बनाने के लिए सही देखभाल बेहद जरूरी है।
  2. नारियल का तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  3. इसमें कुछ चीजें मिलाकर लगाने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नारियल तेल बालों की देखभाल के लिए सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को मजबूत, घना और शाइनी बनाते हैं।

लेकिन अगर आप नारियल तेल के फायदों को और बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें कुछ एक्स्ट्रा चीजें मिलाकर इसके पोषक गुणों को दोगुना कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि नारियल तेल के साथ मिलाकर कौन-सी ऐसी चीजें हैं, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकती हैं।

आंवला पाउडर

आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो बालों की जड़ों को मजबूत कर उन्हें घना बनाते हैं। नारियल तेल में 1 चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर हल्का गर्म करें और ठंडा होने पर स्कैल्प में लगाएं। इससे बाल झड़ना कम होंगे और नए बाल उगने लगेंगे।

यह भी पढ़ें- चंद दिनों में लौट आएगी बालों की खोई चमक, बस ऐसे करना होगा मेहंदी से बने Hair Mask का इस्तेमाल

मेथी के दाने

मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होते हैं जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। 1 चम्मच मेथी दानों को रातभर भिगोकर पीस लें और इसे नारियल तेल में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। इससे डैंड्रफ दूर होता है और बालों की ग्रोथ तेज होती है।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम होते हैं जो बालों को मॉइस्चराइज कर स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं। 1 चम्मच एलोवेरा जेल को नारियल तेल में मिलाकर बालों की मालिश करें। इससे बालों में चमक आती है और बालों की ग्रोथ तेज होती है।

कढ़ी पत्ते

कढ़ी पत्तों में मौजूद बीटा-कैरोटीन और अमीनो एसिड बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। नारियल तेल में कुछ करी पत्तों को गर्म करके ठंडा करें और इस तेल से स्कैल्प पर मालिश करें।

प्याज का रस

प्याज में मौजूद सल्फर स्कैल्प में कोलेजन उत्पादन को बढ़ाकर बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। 1 चम्मच प्याज का रस नारियल तेल में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं।

नीम के पत्ते

नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं और डैंड्रफ को दूर करते हैं। नारियल तेल में नीम के पत्ते उबालकर ठंडा करें और इस तेल को स्कैल्प में लगाएं।

लहसुन का रस

लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो स्कैल्प को साफ रखते हैं और बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं। 1 चम्मच लहसुन का रस नारियल तेल में मिलाकर बालों में लगाएं।

रोजमेरी ऑयल

रोजमेरी ऑयल बालों के रोमछिद्रों को खोलकर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। नारियल तेल में 4-5 बूंदें रोजमेरी ऑयल मिलाकर मालिश करें।

कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल में मौजूद ओमेगा-6 फैटी एसिड और राइसीनोलिक एसिड बालों को मजबूत बनाते हैं और बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं। नारियल तेल में 1 चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर बालों में लगाएं।

यह भी पढ़ें- तेजी से पॉपुलर हो रहा Reverse Hair Washing का ट्रेंड, क्या सचमुच इससे मिलेंगे सैलून जैसे खूबसूरत बाल?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।