Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hair Care Tips: मानसून में मुश्किल हो सकता है कर्ली बालों को संभालना, इन टिप्स की मदद से करें इसे मैनेज

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 04:50 PM (GMT+05:30)

    Hair Care Tips मानसून चिलचिलाती गर्मी से राहत देता है लेकिन यह प्यारा और सुहाना मौसम आपकी त्वचा और बालों के लिए काफी मुश्किलों भरा हो सकता है। खासकर अ ...और पढ़ें

    मानसून में इन टिप्स की मदद से करें कर्ली बालों को मैनेज
    मानसून में इन टिप्स की मदद से करें कर्ली बालों को मैनेज

    HighLights

    1. बरसात में मौसम में अक्सर बालों को मैनेज करना मुश्किल होता है।
    2. खासकर अगर आपके बाल कर्ली हैं, तो मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं।
    3. ऐसे में आप इन टिप्स की मदद मानसून में अपने कर्ली हेयर मैनेज कर सकती हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Care Tips: बरसात का मौसम अपने साथ कई सारी बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में अक्सर वातावरण में नमी होने की वजह से कई समस्याएं होने लगती है। यह मौसम सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि त्वचा और बालों को भी कई तरह नुकसान पहुंचाता है। खासकर अगर आपके बाल घुंघराले यानी कर्ली हैं, तो आपके बालों को सुंदर और स्वस्थ बनाए रखना और भी मुश्किल हो सकता है।

    घुंघराले बाल खूबसूरत तो होते, हैं लेकिन इन्हें मैनेज करना एक बड़ा काम होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी टिप्स, जिनकी मदद से आप मानसून में अपने कर्ली बालों को मैनेज कर सकते हैं।

    अपने बालों को सप्ताह में 2-3 बार धोएं

    अपने कर्ल्स को वह प्यार और ध्यान दें, जिसकी उन्हें जरूरत है। अपने स्कैल्प को साफ रखने के लिए सप्ताह में दो-तीन बार अपने बालों को वॉश करें।

    सल्फेट-फ्री शैंपू का उपयोग करें

    सल्फेट्स बालों के नेचुरल ऑयल को छीन लेते हैं। क्योंकि घुंघराले बाल जल्दी सूख जाते हैं, इसलिए सल्फेट-फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा है।

    कंडीशनर का इस्तेमाल कभी न छोड़ें

    जब मानसून के दौरान बालों की सुरक्षा की बात आती है, तो मॉइस्च ही सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसे में बालों की नमी बनाए रखने के लिए हर वॉश के बाद बालों के लिए एक मॉइस्चराइजिंग कंडीशनर का उपयोग करें।

    अपने बालों में तेल लगाने से बचें

    बारिश के मौसम में आपको अपने बालों में तेल लगाने का मन हो सकता है, क्योंकि यह बहुत ज्यादा उलझ जाते हैं। हालांकि, अगर आप अपने बालों को मैनेज करना चाहते हैं, तो घुंघराले बालों के लिए जेल-आधारित सीरम का उपयोग करें।

    खबरें और भी

    मोटे दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल

    मानसून में कर्ली बालों को मैनेज करने के लिए मोटे दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें। इस दौरान बालों को कंघी करने के लिए बस अपने बालों को नीचे की ओर पलटें और मोटे दांतों वाली कंघी से अपने बालों को सुलझाएं।

    मेसी बन्स

    बालों को भीगने से बचाने के लिए बाहर निकलने से पहले हमेशा अपने कर्ल्स को जूड़े में बांध लें। यह बालों को झड़ने से रोकेगा और बालों की अन्य सभी समस्याओं को भी ठीक करेगा।

    मानसून में अपने बालों को ब्लीच न करें

    बारिश के मौसम में अपने बालों के रंग में कोई भी महत्वपूर्ण बदलाव करने से बचें, जिसमें आपके बालों को ब्लीच करना शामिल हो सकता है। यह आपके बालों को और अधिक डिहाइड्रेट कर सकता है।

    समय-समय पर बाल कटवाएं

    हर घुंघराले बालों वाली लड़की को नियमित रूप से हेयर कट की जरूरत होती है। ऐसे में फ्रिजी हेयर से छुटकारा पाने के लिए बारिश के मौसम में बाल कटवाएं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik