विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काले और घने बालों की है चाहत, तो Hair Care के लिए इन 5 तरीकों से करें मेथी का इस्तेमाल

Published: Fri, 20 Dec 2024 07:25 PM (IST)

मेथी में प्रोटीन आयरन विटामिन फोलिक एसिड जैसे कई पोषत तत्व पाए जाते हैं। ये सभी न्यूट्रिएंट्स बालों को घना ...और पढ़ें

हेल्दी बालों के लिए ऐसे करें मेथी का इस्तेमाल (Picture Credit- Freepik)
हेल्दी बालों के लिए ऐसे करें मेथी का इस्तेमाल (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. लंबे-घने और खूबसूरत बाल हर किसी भी चाहत होती है।
  2. इसके लिए लोग कई सारे हेयर केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं।
  3. हालांकि, आप मेथी के इस्तेमाल से भी बालों को हेल्दी बना सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मेथी में प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए, सी, के, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये सभी पोषक तत्व बालों के जड़ों को मजबूती देते हैं और उनकी ग्रोथ में मदद करते हैं। इसमें मौजूद निकोटिनिक एसिड बालों का झड़ना कम करता है। इसके साथ ही मेथी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण स्कैल्प में मौजूद डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याओं को कम करते हैं।

इसके नियमित उपयोग से बाल काले,लंबे और घने बने रहते हैं और इसमें प्राकृतिक चमक बरकरार रहती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि बालों के लिए आप किस तरह से आपकर सकते हैं मेथी का इस्तेमाल-

यह भी पढ़ें-  सर्दियों में बालों को टूटने से बचाएगा आंवला, बेस्ट रिजल्ट के लिए इन तरीकों से करें इस्तेमाल

मेथी का हेयर मास्क के रूप में

मेथी के बीजों को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह इसे पीसकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह लगाएं और 30-45 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। यह मास्क बालों को गहराई से पोषण देता है,उन्हें जड़ों से सिरे तक मजबूत, सॉफ्ट और शाइनी बनाता है।

मेथी और दही का मास्क

इसे बनाने के लिए रातभर मेथी दानों को दही के पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसे पीसकर दही में मिक्स कर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे बालों की जड़ों में लगाएं और 20-30 मिनट बाद धो लें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और मेथी के गुण बालों को सम्पूर्ण पोषण प्रदान कर कंडीशनर करते हैं और उन्हें प्राकृतिक चमक प्रदान करते हैं।

मेथी और नारियल तेल के रूप में

गर्म हो रहे नारियल तेल में मेथी के दानों को डालकर 5-10 मिनट तक पकाएं और ठंडा होने दें। इस तेल से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें। ये बालों की जड़ों को पोषण देता है और बालों का झड़ना रोकता है।

मेथी और एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में महीन पिसे हुए मेथी पाउडर को मिलाएं और दस मिनट बाद इसे स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद इसे माइल्ड शैम्पू के साथ नॉर्मल पानी से धो लें। यह पेस्ट स्कैल्प में नमी बनाए रखता है और सूजन या खुजली जैसी समस्याओं को भी कम करता है।

मेथी, प्याज का हेयर रिंस

मेथी के बीजों को पानी में उबालें और आधा रह जाने पर ठंडा कर लें। इस पानी में प्याज का रस मिलाकर इससे बाल धोएं, यह बालों में चमक लाने के साथ ही बालों की मजबूती को बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें-  बालों को घना और शाइनी बनाएंगे Biotin से भरपूर 7 सुपरफूड्स, रोजाना खाने पर Hair Fall हो जाएगा कम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।