Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hair Care Tips: बालों को घने और चमकदार बनाने के लिए करें इन 5 हेयर ऑयल का इस्तेमाल

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 14 Mar 2023 04:00 PM (IST)

    Hair Care Tips बालों के लंबे घने और चमकदार बनाना चाहते हैं तो स्कैल्प की अच्छी तरह से मसाज करें। इससे बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है और हेयर फॉल की ...और पढ़ें

    Hair Care Tips: बालों को मजबूत बनाने के लिए करें इन ऑयल से मसाज
    Hair Care Tips: बालों को मजबूत बनाने के लिए करें इन ऑयल से मसाज

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Care Tips: आजकल स्कैल्प संबंधी समस्या आम है। बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान, प्रदूषण आदि के कारण लोग हेयर फॉल की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन आप बालों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखने के लिए कुछ तेलों को मिक्स कर मसाज कर सकते हैं। इससे आपके बाल काले, लंबे और घने हो सकते हैं। आइए जानते हैं, किन ऑयल का इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

    प्याज का तेल

    प्याज का रस स्कैल्प के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह आपके बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। बालों की मजबूती के लिए आप प्याज के तेल से मालिश कर सकते हैं। चाहें तो आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले प्याज का पेस्ट तैयार कर लें, अब इसे नारियल के तेल में मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह पका लें, फिर इस तेल को छान लें। चाहें तो इसे किसी साफ डिब्बे में स्टोर भी कर सकते हैं।

    बादाम का तेल

    बादाम का तेल बालों को मजबूती प्रदान करता है। इस तेल को हल्का गुनगुना कर स्कैल्प पर मसाज करें। अगले दिन माइल्ड शैंपू से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस तेल को बालों पर अप्लाई करें। यह हेयर फॉल की समस्या को कंट्रोल करता है।

    अरंडी का तेल

    यह तेल एंटीऑक्सिडेंट और रिकिनोइलिक एसिड से भरपूर होता है। रिकिनोइलिक एसिड बालों के विकास को बढ़ावा देता है। चाहें तो आप नारियल तेल और कैस्टर ऑयल को एकसाथ मिलाकर भी बालों पर मसाज कर सकते हैं। इससे सफेद बालों की समस्या से राहत मिल सकती है।

    खबरें और भी

    तिल का तेल

    तिल का तेल भी विटामिन ई से भरपूर होता है, जो बालों के विकास के लिए मददगार है। अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान है, तो तिल के तेल से जरूर मसाज करें। तिल के बीज से निकाला गया तेल, बालों के विकास में सहायक है।

    ब्राह्मी तेल

    यह तेल बालों को जड़ से पोषण प्रदान करता है। स्कैल्प पर इसकी मसाज करने से बालों की ग्रोथ होती है। इसमें मौजूद गुण डैंड्रफ की समस्या से भी निजात दिलाने में मदद करते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik