विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बालों के लिए बेस्ट माने जाते हैं ये नट्स; लंबे-घने और शाइनी हेयर के लिए आज से शुरू कर दें खाना

Published: Sat, 23 Aug 2025 08:31 PM (IST)

मजबूत घने और शाइनी बालों के लिए पोषण से भरपूर डाइट जरूरी है। नट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड बायोटिन विटामिन-ई ...और पढ़ें

लंबे-घने बालों के लिए खाएं ये नट्स (Picture Credit- Freepik)
लंबे-घने बालों के लिए खाएं ये नट्स (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. लंबे-घने और खूबसूरत बाल हर किसी भी चाहत होती है।
  2. खराब लाइफस्टाइल अक्सर इस चाहत को पूरा नहीं होने देती।
  3. ऐसे में आप कुछ नट्स डाइट में शामिल कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हेल्दी, शाइनी और घने बालों की चाहत हर किसी की होती है, लेकिन अक्सर खराब डाइट और पोषण की कमी के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। ऐसे में सही पोषण बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए जरूरी है।

नट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई, बायोटिन, जिंक, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो बालों को जड़ों से पोषण देकर उन्हें मजबूत और घना बनाते हैं। ये नट्स स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं और डैंड्रफ व हेयर फॉल की समस्या को दूर करते हैं। तो आइए जानते हैं बालों के लिए कुछ सबसे बेस्ट नट्स के बारे में जो बालों को घना, मजबूत और शाइनी बनाते हैं।

अखरोट

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड, बायोटिन और विटामिन बी6 से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है। यह बालों की ड्राइनेस को कम करता है और हेयर फॉल को रोककर बालों को हेल्दी और शाइनी बनाता है।

बादाम

बादाम विटामिन ई, बायोटिन और मैग्नीशियम का बेस्ट सोर्स है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और बालों की जड़ों को मजबूत करता है। बादाम का सेवन बालों में शाइन लाता है और हेयर फॉल को कम करता है।

काजू

काजू में भरपूर मात्रा में जिंक, आयरन और मैग्नीशियम होता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। यह बालों के फॉलिकल्स को पोषण देता है और स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखता है, जिससे बाल घने और मजबूत होते हैं।

पिस्ता

पिस्ता बायोटिन और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो बालों को टूटने से बचाता है और बालों को घना और मजबूत बनाता है। इसके सेवन से बालों की ग्रोथ तेज होती है और स्कैल्प में नमी बनी रहती है।

मूंगफली

मूंगफली प्रोटीन, विटामिन बी और बायोटिन से भरपूर होती है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाती है और स्कैल्प में रक्त संचार को बेहतर करती है, जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं।

चिया सीड्स

चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर होता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है। इससे बालों में चमक आती है और वे टूटने से बचते हैं।

फ्लैक्स सीड्स

फ्लैक्स सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई का बेहतरीन स्रोत है। यह बालों को भीतर से पोषण देता है, स्कैल्प को मॉइश्चराइज रखता है और डैंड्रफ को दूर करता है।

बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए नट्स का सेवन फायदेमंद होता है। अगर आप बालों की हेल्थ को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो इन नट्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

यह भी पढ़ें- मानसून में रूखे और बेजान हो गए हैं बाल? कमाल के हैं ये 5 ट‍िप्‍स; सुधर जाएगी बालों की क्‍वाल‍िटी

यह भी पढ़ें- कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं बाल? ताे डाइट में शाम‍िल करें Melanin बढ़ाने वाले ये 5 फूड्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।