Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मौसम बदलते ही शुरू हो जाती है बाल झड़ने की समस्या, तो अपनाएं ये 5 असरदार Hair Care Tips

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 06:30 PM (IST)

    मॉनसून के आगाज के साथ ही बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता है। बदलते मौसम के कारण बाल काफी रूखे और फ्रिजी भी नजर आते हैं। इसलिए मौसम में बदलाव के साथ बाल ...और पढ़ें

    मॉनसून में ऐसे रखें बालों का ख्याल (Picture Courtesy: Freepik)
    मॉनसून में ऐसे रखें बालों का ख्याल (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. मॉनसून में बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।
    2. बदलते मौसम में बालों में रूखेपन की समस्या भी हो सकती है।
    3. इस समस्या को कम करने के लिए Monsoon Hair Care Tips फॉलो करने की जरूरत होती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Monsoon Hair Care Tips: मौसम के बदलने पर सेहत और स्किन के साथ-साथ आपके बालों को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मौसम में बदलाव होने पर अक्सर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, जैसे सर्दी-जुखाम होना आम बात है। वहीं कई लोगों को मौसम बदलने पर बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे बालों का झड़ना, रूखे और बेजान बाल, दो-मुंहे बाल से जूझना पड़ता है। बालों के झड़ने से महिलाएं खासकर बहुत परेशान रहती हैं। इसलिए बदलते मौसम में बालों को झड़ने से रोकने और इन्हें मजबूती प्रदान करने लिए कुछ प्रभावी उपायों को अपनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल

    बालों को झड़ने से रोकने के लिए सबसे पहले माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर का चयन करें। इससे काफी हद तक बालों को झड़ने से रोकने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें: शैम्पू से नहीं, बल्कि इन 5 चीजों से करें Scalp Cleaning, मिलेंगे सिल्की और स्मूद बाल

    टाइट हेयर स्टाइल न बनाएं

    बालों को टाइट बांधना या हेयर स्टाइल करने से बचें । ये बालों को जड़ से नाजुक करते हैं, जिससे बाल अधिक टूटने लगते हैं।

    जोर से कंघी न करें

    हेयर वॉश के बाद बालों को रगड़कर पोछने से बचें और कंघी करते समय थोड़े सॉफ्ट हाथों का इस्तेमाल करें और उलझे बालों को आराम से सुलझाएं।

    बालों की मसाज करें

    बालों की कम से कम हफ्ते में 1या 2 बार किसी अच्छे से हेयर ऑयल से मसाज जरूर करें। इससे इन्हें जड़ों से मजबूती मिलती है

    बालों को सम्पूर्ण पोषण प्रदान करें

    शरीर हो या बाल सबको सम्पूर्ण पोषण प्रदान करने के लिए अंदरूनी पोषण की सबसे अधिक जरूरत होती है। ऐसे में अंदरूनी पोषण प्रदान करने के लिए संतुलित आहार का सेवन जरूरी है। इसलिए बालों के लिए जरूरी विटामिन, प्रोटीन, आयरन, जिंक, बायोटीन, और खनिज पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन जरूर करें।

    हाइड्रेटेड रहें

    बालों के स्कैल्प को हाइड्रेटेड बनाए रखने के लिए दिनभर में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीएं। पानी की कमी से बालों के रोम कमजोर हो जाते हैं, जिससे बाल झड़ने लगते हैं।

    सूर्य की यूवी किरणों से बचाएं

    सूर्य के संपर्क में आने से बालों के क्यूटिकल्स को नुकसान पहुंचता है, जिससे बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। इसलिए बालों को सूर्य के हानिकारक यूवी किरणों से बचाने के लिए धूप में निकलने से पहले इन्हें ढक कर ही निकलें।

    यह भी पढ़ें: इन आसान घरेलू नुस्खों से छूमंतर हो जाएगी बालों की समस्या, मिलेंगे लंबे और घने बाल

    खबरें और भी