यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hair Care Tips: असमय सफेद होते बालों की वजह कम होने लगा है कॉन्फिडेंस, तो इन तरीकों से पाएं नेचुरल ब्लैक हेयर
Hair Care Tips इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल तेजी से बदलती जा रही है। ऐसे में इसका असर हमारी सेहत और त्वचा दोनों पर देखने को मिल रहा है। साथ ही इस वजह ...और पढ़ें

HighLights
- इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल में तेजी से बदलाव होने लगा है।
- ऐसे में जीवनशैली में आए कई सारे बदलाव कई समस्याएं भी लेकर आती हैं।
- असमय सफेद होते बाल इन्हीं समस्याओं में एक है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Care Tips: इन दिनों लोग अपनी बदलती जीवनशैली की वजह से कई सारी समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। तेजी से बदलती लाइफस्टाइल न सिर्फ सेहत, बल्कि त्वचा और बालों को भी प्रभावित कर रही है। असमय सफेद होते बाल इन्हीं में से एक है, जिससे कई इन दिनों सारे लोग परेशान रहते हैं। आजकल यह एक आम समस्या है, जिससे कई सारे लोग जूझ रहे हैं। ऐसे में अपने सफेद बालों को काला करने के लिए लोग अक्सर हेयर डाई या कलर का इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, केमिकल वाले इन कलर से बालों और सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आप नेचुरल तरीके से भी अपने बालों को काला बना सकते हैं। अगर आप भी उम्र से पहले सफेद होते बालों से परेशान हैं, तो इसके लिए मेहंदी में इन पांच चीजों को मिलाकर लगाने नेचुरल ब्लैक हेयर पा सकते हैं।
आंवला
कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर आंवला सफेद बालों को काला बनाने में बेहद असरदार है। इसके लिए आपको लोहे की कढ़ाही में दो-तीन सूखे आंवलों को रात भर एक कप पानी में भिगोकर रखना होगा। अब सुबह इसी पानी में मेहंदी को घोलकर पेस्ट बना लें और फिर इस पेस्ट को बालों में लगाकर तीन-चार घंटों के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से बालों को धो लें।
कॉफी-इंडिगो पाउडर
अगर आप अपने बालों को नेचुरली ब्लैक बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए कॉफी और इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए तीन-चार चम्मच मेहंदी में बराबर मात्रा में इंडिगो पाउडर मिलाएं। अब इसमें इसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर डालकर मिक्स कर लें। बाद में इस तैयार पेस्ट को बालों पर लगाकर तीन-चार घंटों के लिए छोड़ दें और फिर नॉर्मल तरीके से हेयर वॉश कर लें।
खबरें और भी
अंडा-नींबू
बालों को नेचुरली ब्लैक बनाने के लिए मेहंदी के साथ अंडा-नींबू मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसका पेस्ट बनाने के लिए तीन-चार चम्मच मेहंदी में एक अंडे का सफेद भाग और दो-तीन चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे बालों पर लगा कर चार-पांच घंटों के लिए छोड़ दें और इसके बाद नार्मल तरीके से हेयर वॉश कर लें। इसे लगाने से बाल काले तो होंगे ही साथ ही हेल्दी और शाइनी भी बनेंगे।
केला
आपने सेहत बनाने के लिए तो अक्सर ही केला खाया होगा, लेकिन अगर हम कहेंगे कि इसकी मदद से आपके बाल नेचुरली ब्लैक हो सकते हैं, तो क्या आप यकीन करेंगे। जी हां, मेहंदी में केला मिलाकर लगाने से बालों को काला किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक पकाे केला को अच्छे से मैश कर के पेस्ट बना लें और फिर इसमें तीन-चार चम्मच मेंहदी पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे बालों पर पंद्रह मिनट तक लगा रहने दें और बाद शैम्पू कर लें।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik