Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फ्रिज-फ्री बालों के लिए ट्राई करें ये ओवरनाइट Hair Masks, हेयर फॉल की समस्या भी हो जाएगी दूर

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 08:12 AM (IST)

    फ्रिजी और बेजान बालों के लिए ओवरनाइट हेयर मास्क (Overnight Hair Masks) बेहद फायदेमंद होते हैं। ये हेयर मास्क रातभर बालों पर काम करते हैं और उन्हें मॉइ ...और पढ़ें

    सिल्की और शाइनी बालों के लिए ट्राई करें ये हेयर मास्क (Picture Courtesy: Freepik)
    सिल्की और शाइनी बालों के लिए ट्राई करें ये हेयर मास्क (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. बालों की फ्रिजीनेस दूर करने के लिए हेयर मास्क लगाना फायदेमंद हो सकता है।
    2. ये हेयर मास्क बालों को सिल्की और मुलायम बनाते हैं।
    3. ओवरनाइट हेयर मास्क लगाने से बालों को पोषण भी मिलता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Hair Care Tips: फ्रिजी और बेजान बालों की समस्या से निपटना कई बार चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में ओवरनाइट हेयर मास्क बालों के लिए मैजिकल सॉल्यूशन साबित हो सकते हैं।

    ये मास्क (Overnight Hair Masks) बालों को गहराई से पोषण देकर, उन्हें नमी प्रदान करते हैं, जिससे बाल स्वस्थ, मुलायम, चमकदार और फ्रिज-फ्री बनते हैं। इसमें खास बात यह है कि ये बालों पर पूरी रात काम करते हैं, जिससे उनका असर दोगुना हो जाता है।

    आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन ओवरनाइट हेयर मास्क के बारे में।

    नारियल का तेल और एलोवेरा मास्क

    यह मास्क बालों को गहराई से मॉइश्चराइज करता है और फ्रिज को कम करता है। इसलिए नारियल का तेल और एलोवेरा जेल को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसे बालों और स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। रात भर के लिए शावर कैप पहनें और सुबह इसे माइल्ड शैम्पू से धो लें।

    यह भी पढ़ें: शैंपू से Hair Wash के बाद भी नहीं आती 'क्लीन' वाली फील, तो इन 5 घरेलू चीजों का कर सकते हैं इस्तेमाल

    दही और शहद मास्क

    यह मास्क बालों को गहराई से पोषण देकर उन्हें मुलायम और चमकदार बनाता है। इसलिए 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद को मिलाकर बालों पर लगाएं। इसे रात भर रखें और सुबह सामान्य पानी से धो लें।

    केला और जैतून का तेल का मास्क

    यह हेयर मास्क बालों की गहराई से कंडीशनिंग करता है और फ्रिज को कम करता है। ऐसे में एक पका केला मैश करें और उसमें जैतून का तेल मिलाएं और इसे बालों पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें।

    खबरें और भी

    बादाम का तेल और अंडा मास्क

    यह हेयर मास्क बालों को मजबूती और चमक प्रदान करता है। इसलिए 2 चम्मच बादाम का तेल में 1 अंडा फेंटकर हेयर मास्क तैयार करें। इसे बालों पर लगाकर रात भर छोड़ें और सुबह धो लें।

    मेथी और नारियल का दूध मास्क

    यह मास्क बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और फ्रिज को कम करता है। मेथी के बीज को दिन भर भिगोकर पीस लें और इसमें थोड़ा सा नारियल का दूध मिलाएं। इसे बालों पर लगाकर रात भर रखें और सुबह धो लें।

    अरंडी का तेल और एलोवेरा जेल मास्क

    यह हेयर मास्क बालों को घना और मजबूत बनाता है। इसलिए अरंडी का तेल और एलोवेरा जेल मिलाकर बालों और स्कैल्प पर लगाएं। सुबह धो लें।

    एवोकाडो और दही मास्क

    यह हेयर मास्क रूखे और डैमेज बालों की मरम्मत करता है और उन्हें मुलायम बनाता है। एवोकाडो का पेस्ट बनाकर उसमें दही मिलाएं और अच्छे से मिक्स होने पर इसे बालों पर लगाएं और रात भर रखें।

    ग्रीन टी और नारियल का तेल मास्क

    यह मास्क बालों को पोषण देता है और झड़ने से बचाता है। ठंडी ग्रीन टी में नारियल का तेल मिलाएं और इसे बालों पर लगाकर रात भर छोड़ दें, और सुबह धो लें।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में बालों का रूखापन दूर करता है Rosemary Oil, बस इन 5 तरीकों से करना होगा इस्तेमाल