यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hair Care Tips: हेयर फॉल और डैंड्रफ से हैं परेशान, तो बालों पर लगाएं ये नेचुरल हेयर मास्क
Hair Care Tips हर किसी को काले घने और लंबे बालों की ख्वाहिश होती है लेकिन आजकल गलत खानपान बदलती जीवनशैली और प्रदूषण की वजह से बालों की समस्या आम है। अ ...और पढ़ें

HighLights
- बालों को मजबूत बनाने के लिए कुछ हेयर मास्क ट्राई कर सकते हैं।
- आप घर पर ही ये हेयर मास्क बना सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क,नई दिल्ली। Hair Care Tips: बाल स्ट्रेट हों या फिर कर्ली जब तक ये लंबे, घने और शाइनी न हो, तो आपकी खूबसूरती में चार चांद नहीं लगते है, इसलिए इसकी नेचुरल खूबसूरती को बनाए रखना बहुत जरूरी है। कई बार बदलते मौसम ,प्रदूषण या कुछ शारीरिक कमियों की वजह से हमारे बाल ड्राई और फ्रिजी हो जाते हैं या फिर झड़ने लगते हैं। ऐसे में इनका उचित रख रखाव जरूरी है। अगर आपके बाल भी लंबे समय से रूखे और बेजान हैं, तो ये नेचुरल हेयर मास्क ट्राई कर सकते हैं।
जब शैम्पू और कंडीशनर करने के बाद भी बाल लगातार रूखे और बेजान बने रहते हैं, तब इनको फिर से शायनी बनाने के लिए हेअर मास्क की जरूरत होती है।
ऑयली बालों के लिए हेयर मास्क
नींबू, शहद और एलोवेरा जेल
नींबू,शहद और एलोवेरा जेल को मिलाकर ऑयली बालों के लिए हेयर मास्क तैयार करें और इसे 15 से 20 मिनट तक अपने बालों पर लगाएं फिर नॉर्मल पानी से धो लें।
मुल्तानी मिट्टी और शहद और दही
भीगी हुई मुल्तानी मिट्टी में शहद और दही को मिलाकर बालों पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर नॉर्मल पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें: त्वचा की चमक बढ़ाना चाहते हैं, तो चेहरे पर लगाएं चीनी से बने ये स्क्रब
ड्राई बालों के लिए हेयर मास्क
नारियल तेल और पका केला
नारियल के तेल में पके केले को अच्छे से ब्लेंड करके उसमें थोड़ा सा नारियल का दूध मिलाएं और इसे अपने बालों पर 20 से 25 मिनट तक लगाएं और फिर नॉर्मल पानी से साफ कर लें।
एलोवेरा जेल और शहद
एलोवेरा जेल में शहद मिलाकर इस हेयर मास्क को रूखे बालों पर लगाएं। इससे बालों का रूखापन कम होगा, साथ ही बाल डैंड्रफ फ्री भी हो जाएगा।
अन्य हेअर मास्क जो बनाएं बालों को बनाएंगे कुदरती चमकदार और मजबूत
- आलू के रस में अंडे की जर्दी और शहद मिलाकर लगाएं।
- दही एलोवेरा जेल को मिक्स कर बालों पर लगाएं।
- दो चम्मच मेथी भींगे हुए पाउडर में एलोवेरा जेल मिलाकर बालों में लगाएं।
- बालों को गुनगुने तेल से मसाज करें।
यह भी पढ़ें: क्या आप भी बालों पर एलोवेरा का ज्यादा करते हैं इस्तेमाल, तो हो सकते हैं कई बड़े नुकसान
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik