विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनचाहे बालों को हटाने के लिए हेयर रिमूवल क्रीम का करने जा रही हैं इस्तेमाल, तो जान लें इसके कुछ नुकसान

Published: Tue, 30 Jan 2024 02:50 PM (GMT+05:30)

क्या आप भी हाथ-पैरों के अनचाहे बालों को हटाने के लिए पॉर्लर जाकर वैक्सिंग पर पैसे नहीं खर्च करना चाहती। ...और पढ़ें

जान लें हेयर रिमूवल क्रीम के साइड इफेक्ट्स
जान लें हेयर रिमूवल क्रीम के साइड इफेक्ट्स

HighLights

  1. हेयर रिमूवल क्रीम में कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड और पोटेशियम हाइड्रॉक्साइड जैसे नुकसानदायक केमिकल्स होते हैं।
  2. हेयर रिमूवल क्रीम के इस्तेमाल से एलर्जी, खुजली और रैशेज की परेशानी हो सकती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए ज्यादातर लड़कियां रेज़र, वैक्सिंग और हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। रेजर और हेयर रिमूवल क्रीम हाथ-पैर, अंडरऑर्म्स के बालों को हटाने के सस्ते और आसान ऑप्शन होते हैं। वहीं पॉर्लर जाकर वैक्सिंग कराना महंगा तो होता ही है साथ ही इसमें दर्द भी होता है। कई महिलाओं को तो रैशेज भी भी प्रॉब्लम हो जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि घर में अनचाहे बालों को हटाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ऑप्शन सेफ एंड बेस्ट होते हैं। इनसे भी स्किन पर कई तरह के साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। जान लें यहां इसके बारे में।

हो सकती है एलर्जी 

स्किन का पीएच लेवल हल्का एसिडिक होता है और हेयर रिमूवल क्रीम के पीएच लेवल ज्यादा होता है। इसके इस्तेमाल खुजली, रैशेज़, जलन जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। सेंसिटिव स्किन वालों को तो और ज्यादा प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए इस्तेमाल से पहले पैच पेस्ट जरूर कर लें। 

हो सकता है केेमिकल बर्न 

ज्यादा असर के लिए कई लड़िकयां पैकेज पर लिखे दिशा- निर्देश से ज्यादा समय तक इसे लगाकर रखती हैं, जिससे केमिकल बर्न की प्रॉब्लम हो सकती है। इससे बचने के लिए इंस्ट्रक्शन को ठीक तरह से पढ़ें और जितना समय लिखा है उतनी देर ही रखें। 

क्रीम में मौजूद केमिकल्स जला सकते हैं बाल 

हेयर रिमूविंग क्रीम में कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड और पोटेशियम हाइड्रॉक्साइड जैसे केमिकल्स होते हैं। अनचाहे बालों को हटाने के लिए जब इन क्रीम्स को हाथ-पैर, अंडरऑर्म्स या अन्य दूसरी जगहों पर अप्लाई किया जाता है, तो ये केमिकल्स बालों को तो रिमूव कर देते हैं, लेकिन आसपास के एरिया को डार्क कर देते हैं। लगातार इस्तेमाल से स्किन डार्क होती चली जाती है। 

बेशक हेयर रिमूविंग क्रीम दर्द रहित होती है और इससे काफी पैसे भी बचते हैं, लेकिन इन सब साइड इफेक्ट्स का ध्यान रखते हुए ही इसका इस्तेमाल करें। 

ये भी पढ़ेंः- अंडरऑर्म्स पर भी करना चाहिए टोनर का इस्तेमाल, इन वजहों से है जरूरी

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic credit- freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।