Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी-पार्टी हो या फिर डेट नाइट, बोरिंग लुक को बनाएं खूबसूरत इन Hairstyles के साथ

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 04:03 PM (IST)

    एक ही तरह के हेयरस्टाइल्स से हो चुकी हैं बोर और आने वाली शादी- पार्टी या डेट नाइट पर चाहिए लुक में वैराइटी तो सॉफ्ट कर्ल्स बीच वेव्स साइड पिनअप्स जैसे ...और पढ़ें

    शादी-पार्टी में ट्राई करें ये हेयरस्टाइल (Pic credit- Instagram)
    शादी-पार्टी में ट्राई करें ये हेयरस्टाइल (Pic credit- Instagram)

    HighLights

    1. गर्मियों के लिए ट्रेंडी और कंफर्टेबल हेयरस्टाइल्स।
    2. पार्टी से लेकर डेट नाइट तक के लिए बेस्ट हैं ये हेयरस्टाइल्स।
    3. हेयरस्टाइल्स जो आपको दिखाएंगे यंग और खूबसूरत।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी हो या पार्टी या फिर डेट नाइट, आउटफिट सेलेक्शन जितना ही जरूरी है हेयरस्टाइल। सही हेयरस्टाइल की मदद से आप लुक को और ज्यादा क्लासी और खूबसूरत बना सकती हैं। वहीं अगर आपने कपड़े तो मंहगे खरीद लिए हैं, लेकिन हेयरस्टाइल वही रोजाना वाली है, तो इससे लुक में कुछ भी नयापन नहीं लगेगा। बहुत ही कम और आसान सी हेयरस्टाइल की मदद से चेंज कर सकती हैं मिनटों में अपना लुक।

    बीच वेव्स

    बीच वेव्स आजकल का न्यू हेयर स्टाइल है, जो कई सालों से ट्रेंड में इन है। शोल्डर लेंथ कट पर भी बीच या बीची वेव्स बहुत जंचता है। 

    साइड पिनअप

    इसे आप हाफ-अप-हाफ डाउन हेयर स्टाइलिंग समझें। इसमें फ्रंट या साइड में हल्का पिनअप कर बालों को खुला छोड़ा जाता है। वैसे स्लीक बैक हाफ पोनी या मेसी हेयर स्टाइल में ज्यादा दिखती है। लॉन्ग हेयर पर यह स्टाइलिंग काफी सूट करती है। ट्रेडिशनल वेयर्स पर यह हेयरस्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा देगी।

    मेसी बन

    लुक में एक्सपेरिमेंट करने का मन हो, तो मेसी बन ट्राई करें। आर्टिफिशियल फ्लॉवर क्लिप के साथ बन को एक्सेसराइज करें। गाउन, मैक्सी ड्रेस के अलावा ये हेयरस्टाइल साड़ी के साथ भी बहुत जंचेगी।

    सॉफ्ट कर्ल्स

    डेटिंग पर्पज से ये हेयरस्टाइल एकदम परफेक्ट है, लेकिन अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन में इस हेयरस्टाइल को कैरी करने वाली हैं, तो ज्वैल्ड हेयर बैंड या पिन्स भी लगा सकती हैं। इससे हेयरस्टाइल और खूबसूरत लगेगा।  

    लूज मेसी पोनी

    किसी फंक्शन में हैवी ड्रेस कैरी करने वाली हैं, तो मेकअप से लेकर हेयरस्टाइल दोनों को थोड़ा लाइट रखें। लूज-मेसी पोनी काफी अच्छा ऑप्शन है। बालों में रोलर्स का इस्तेमाल कर सेंटर पार्टिंग कर लूज मेसी पोनीटेल बनाएं।   

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः- Healthy Scalp से ही दूर होगी बाल झड़ने की समस्या, इन टिप्स से पाए साफ और स्वस्थ स्कैल्प

    जरूरी टिप्स

    • अपने बालों को समय-समय पर ट्रिम करवाती रहें, लेकिन किसी खास फंक्शन पर हेयर कट अवॉयड करें, क्योंकि कई बार कोई नया लुक जरूरी नहीं आप पर जंचें।
    • किसी पार्टी, फंक्शन में कोई स्टाइलिंग करवाना हो, तो हेयर स्टाइलिस्ट बुक करें। फेस के हिसाब से उन्हें हेयरस्टाइल तय करने दें। किसी तस्वीर या सोशल मीडिया वाली हेयरस्टाइल जरूरी नहीं आपके भी फेस पर अच्छी लगे।
    • हेयरस्टाइलिंग में कंफर्टेबल बने रहने के लिए सीजन का भी ध्यान रखना जरूरी है। गर्मी और उमस भरे मौसम में ओपन हेयरस्टाइल बिल्कुल भी सही ऑप्शन नहीं। मेसी बन या पोनीटेल सेफ एंड बेस्ट ऑप्शन है।

    ये भी पढ़ेंः- बालों को लंबा, घना व मजूबत बनाने के लिए तेज पत्ता है बेहद फायदेमंद, ऐसे करें इस्तेमाल