Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hariyali Teej 2025: ट्राई करें तीज के लिए स्पेशल ब्लाउज डिजाइन, दिखेंगी इतनी गजब कि हर कोई करेगा तारीफ

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 01:24 PM (IST)

    हरियाली तीज सुहागन महिलाओं के लिए बेहद खास त्योहार होता है। सावन में आने वाला यह त्योहार इस साल 27 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं शृंगार करती है ...और पढ़ें

    हरियाली तीज के लिए ब्लाउज डिजाइन (Picture Courtesy: Instagram)
    हरियाली तीज के लिए ब्लाउज डिजाइन (Picture Courtesy: Instagram)

    HighLights

    1. हरियाली तीज 27 जुलाई को मनाई जाएगी
    2. इस दिन सुहागन महिलाएं व्रत करती हैं
    3. साड़ी के लुक को निखारने के लिए अच्छा ब्लाउज डिजाइन चुनना जरूरी है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाली तीज का त्योहार सुहागन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। इस साल यह त्योहार 27 जुलाई (Hariyali Teej 2025) को मनाया जाएगा। यह दिन हरियाली, खुशहाली और प्यार का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं हरी साड़ी और चूड़ियां पहनकर पूजा करती हैं।

    लेकिन साड़ी का लुक पूरा करने के लिए सही ब्लाउज चुनना भी बेहद जरूरी होता है। अगर आप भी इस बार हरियाली तीज पर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो यहां 6 ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन (Hariyali Teej 2025 Blouse Design) दिए गए हैं, जो आपके साड़ी के लुक को और भी खास बना देंगे।

    हाफ स्लीव ब्लाउज

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह ब्लाउज डिजाइन देखने में काफी क्लासी लगता है और हैवी या सिल्क की साड़ियों के साथ खूब जचता है। इस ब्लाउज के साथ हाई नेक डिजाइन ब्लाउज पहनें और चोकर नेकलेस पहनें। इससे आपकी साड़ी का लुक काफी अच्छा लगेगा। इसके साथ मिनिमल मेकअप और लो बन बनाएं। यकीन मानिए इस लुक में आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।

    यह भी पढ़ें- हरियाली तीज की करनी है तैयारी, जानिए किन दिनों में नहीं खरीदनी चाहिए चूड़ियां और क्यों

    पफ स्लीव

    (Picture Courtesy: Instagram)

    पफ स्लीव भी देखने में काफी अट्रैक्टिव लगते हैं। पफ स्लीव के साथ नीचे गोटा-पट्टी डिजाइन देखने में काफी अच्छा लगता है। इसके साथ आप थोड़ा डीप नेक डिजाइन बनवा सकते हैं। ब्लाउज के फ्रंट के लिए आप आगे स्वीट हार्ट नेकलाइन बनवा सकते हैं। इस डिजाइन के ब्लाउज में आप काफी खूबसूरत दिखेंगी।

    खबरें और भी

    वी-नेक डिजाइन

    (Picture Courtesy: Instagram)

    आजकल वी-नेक ब्लाउज काफी चलन में है। इस ब्लाउज का फ्रंट डिजाइन डीप वी शेप में होता है और बैक पर हाई नेक डिजाइन होता है। इस ब्लाउज के साथ सही नेकलेस चुनना बहुत जरूरी है वरना ब्लाउज का सारा लुक बिगड़ सकता है। इस ब्लाउज की स्लीव भी कोहनी तक रखें, जिससे यह ट्रेडिशनल लुक में काफी अच्छा लगता है।

    शॉर्ट स्लीव डिजाइन

    (Picture Courtesy: Instagram)

    अगर आप अपने लुक के साथ कोई एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहती हैं, तो शॉर्ट स्लीव डिजाइन काफी अच्छा लगेगा। इस ब्लाउज की स्लीव आपके कंधों से थोड़ी सी ही बड़ी होती है और नेकलाइन डीप होता है। इसके साथ ब्लाउज के पीछे की तरफ आप डोरी लगवा सकती हैं, जिससे ब्लाउज की फिटिंग काफी अच्छी लगेगी।

    गोटा पट्टी वाला ब्लाउज

    (Picture Courtesy: Instagram)

    गोटा पट्टी वाले ब्लाउज पारंपरिक त्योहारों के लिए परफेक्ट होते हैं। हरियाली तीज पर हरी साड़ी के साथ गोल्डन या सिल्वर गोटा वाला ब्लाउज पहनकर आप रॉयल लुक पा सकती हैं। इसके साथ कंधे पर लेस या जरी का काम भी आपके ऑउटफिट को एलिगेंट बना देगा।

    बैकलेस ब्लाउज

    (Picture Courtesy: Instagram)

    अगर आप मॉडर्न और ट्रेंडी लुक पसंद करती हैं, तो बैकलेस ब्लाउज एक बेहतरीन विकल्प है। हल्के हरे रंग की साड़ी के साथ बैकलेस डिजाइन आपके लुक को स्टाइलिश बना देगा। इसे हीरे या कुंदन वर्क से डेकोरेट करवा सकती हैं, जो त्योहार के मूड के अनुकूल होगा।

    यह भी पढ़ें- कब और क्यों मनाई जाती है हरियाली तीज? नोट करें सही डेट और महत्व