Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर हाथों पर रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी, डिजाइन देख सभी करेंगे तारीफ

    Updated: Thu, 05 Sep 2024 12:30 PM (IST)

    हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2024) का व्रत सुहागन स्त्रियों के लिए बड़ा खास महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते सुहाग ...और पढ़ें

    Hartalika Teej 2024 पर जरूर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन (Picture Courtesy: Instagram)
    Hartalika Teej 2024 पर जरूर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन (Picture Courtesy: Instagram)

    HighLights

    1. हरतालिका तीज इस साल 6 सितंबर को मनाई जाएगी।
    2. इस दिन सुहागन स्त्रियां सोलह शृंगार करती हैं और पूजा करती हैं।
    3. हरतालिका तीज पर सुहागन महिलाएं खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगाती हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Hartalika Teej Mehndi Designs: हर सुहागन की ख्वाहिश होती है कि उसका सुहाग हमेशा बना रहे। इसलिए अपने पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं कई व्रत रखती हैं। इन्हीं में एक हरतालिका तीज भी है, जिसका बिहार, उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में बड़ा खास महत्व है। इस साल ये व्रत 6 सितंबर (Hartalika Teej 2024) को रखा जाएगा।

    माना जाता है कि इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने रखा था और तभी से इस तीज को मनाने की शुरुआत हुई। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और सोलह शृंगार करके अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। इन्हीं सोलह शृंगारों में मेंहदी भी शामिल है। इसलिए हम आपके लिए कुछ खास मेहंदी डिजाइन (Hartalika Teej Mehndi Designs) लाए हैं, जिनसे आपके हाथ बेहद खूबसूरत लगेंगे और आपका शृंगार भी खूब निखर कर आएगा।

    डिजाइन-1

    hartalika Teej Mehndi Design

    (Picture Courtesy: Instagram)

    तीज पर पूरे हाथों की मेहंदी बहुत खूबसूरत लगती है। फूल और तरह-तरह की बेल से बनी ये मेहंदी डिजाइन आपके हाथों पर खूब फबेगी। लेकिन हां, क्योंकि इस डिजाइन को काफी बारीकी से लगाना पड़ता है। इसलिए मेहंदी की कीप को पतला काटें, ताकि बारीकी का काम आसानी से हो जाए। 

    यह भी पढ़ें: हरतालिका तीज पर हाथों में रचेगा मेहंदी का गाढ़ा रंग, बस आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

    डिजाइन-2

    hartalika Teej Mehndi Design

    (Picture Courtesy: Instagram)

    ये मेहंदी डिजाइन लगाकर आपके हाथ किसी दुल्हन से कम नहीं लगेंगे। तीज वैसे भी साज-शृंगार का त्योहार होता है। इस मौके पर आपको ये डिजाइन जरूर लगवाना चाहिए। इसमें उंगलियों के ऊपरी हिस्सों को मेहंदी से भरना न भूलें। 

    खबरें और भी

    डिजाइन-3

    Hartalika Teej mehendi Design

    (Picture Courtesy: Instagram)

    अगर आप पूरे हाथों की मेहंदी नहीं लगवाना चाहतीं, तो आप ये डिजाइन ट्राई करें। इससे आपके हाथ भरे-भरे भी लगेंगे और जल्दी भी लग जाएगी। इतना ही नहीं, फूल और पत्तियों से बने ये डिजाइन आपके हाथों को और निखार देंगे। 

    डिजाइन-4

    hartalika Teej Mehndi Design

    (Picture Courtesy: Instagram)

    ये मेहंदी डिजाइन भी बेहद खूबसूरत है, जिसे आप आसानी से अपने हाथों पर रचा सकती हैं। इस डिजाइन को भी काफी से बनाना पड़ेगा, इसलिए मेहंदी की कीप बड़ी सावधानी से काटें। ये डिजाइन आपकी हथेलियों के थोड़ा नीचे ही आएगा। इसलिए इसे जरूर लगाएं। 

    डिजाइन-5

    hartalika Teej Mehndi Design

    (Picture Courtesy: Instagram)

    ये मेहंदी डिजाइन बेहद खूबसूरत है और आसानी से बनने वाला है। इसलिए अगर आप बिल्कुल लास्ट मिनट पर मेहंदी लगवा रही हैं, तो ये डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट है। इसे लगाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और हाथ बी खूबसूरत लगेगा। 

    यह भी पढ़ें: क्या कुंवारी कन्या भी रख सकती है हरतालिका तीज का व्रत? जरूर जान लें ये बातें