विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sun Tan ने छीन लिया है आपका निखार, तो इससे बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Published: Wed, 22 May 2024 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 22 May 2024 07:35 AM (IST)

गर्मियों में अकसर सेहत के साथ-साथ त्वचा भी काफी प्रभावित होती है। इस मौसम में जरा सी देर की धूप ...और पढ़ें

इन घरेलू उपायों से दूर करें टैनिंग (Picture Credit- Freepik)
इन घरेलू उपायों से दूर करें टैनिंग (Picture Credit- Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में सन टैन (Sun tan) से बचना एक कठिन काम होता है। कितने भी सनस्क्रीन, छाते या हैट का इस्तेमाल कर लो, छोटी सी चूक से भी यूवी किरणें स्किन पर अटैक कर सकती हैं और सन टैन दे कर चली जाती हैं। फिर ये टैन जल्दी खत्म भी नहीं होते हैं। लेकिन अगर थोड़ा सा ध्यान दिया जाए, तो महंगी क्रीम खरीदने की जगह घर बैठे ही कुछ आसान से घरेलू उपायों से सन टैन को ठीक किया जा सकता है।

घर में पड़ी बेसिक चीजों के इस्तेमाल से ही अच्छे और कारगर फेस पैक बनाए जा सकते हैं, जो नेचुरल तरीके से सन टैन ठीक करते हैं। टैन को हटाने में टमाटर का बहुत महत्व है। इसमें ऐसे एसिड मौजूद होते हैं, जो कि टमाटर को एक अच्छा ब्लीचिंग एजेंट बनाते हैं और स्किन की रंगत साफ करने के साथ सन टैन भी खत्म करते हैं। आइए जानते हैं सन टैन खत्म करने के लिए टमाटर से बने कुछ घरेलू पैक-

यह भी पढ़ें- तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं जा रहे पिंपल्स के निशान, तो एक बार इस फेस पैक को करें ट्राई

बेसन टमाटर पैक

एक टेबलस्पून बेसन में आधा टेबलस्पून टमाटर का जूस और एक चुटकी हल्दी डाल कर मिलाएं और पेस्ट बनाएं। टैन एरिया में इस पेस्ट को लगाएं और सूखने के बाद धुल लें। ये टैन हटाने के साथ स्किन के टेक्सचर को भी सुधारता है।

कॉफी टमाटर पैक

आटे में कॉफी और टमाटर का जूस मिलाएं और इसे टैन एरिया में लगाएं। सूखने पर नींबू से रगड़ कर स्क्रब करें और फिर धुल लें। ये नेचुरल तरीके से टैन खत्म करता है और पिग्मेंटेशन खत्म करने के साथ ही स्किन से गंदगी भी एक्सफोलिएट कर के स्किन को साफ करता है। अच्छे परिणाम के लिए हफ्ते में दो बार इस पैक का इस्तेमाल करें।

चावल टमाटर पैक

चावल के आटे में दही और टमाटर का जूस डालें। थोड़ा पानी डाल कर अच्छे से पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को टैन एरिया में लगाएं और सूखने के बाद रब, मसाज करने के बाद धुलें। ये स्किन को साफ करने के साथ ही इसमें ग्लो लाता है।

गुलाबी टमाटर पैक

बेसन में गुलाब की सूखी पंखुड़ियों का पाउडर डालें, टमाटर के जूस के साथ गाजर का जूस डाल कर पेस्ट तैयार करें। ये कैरट फेस पैक एक तरह का उबटन है, जो स्किन को एक्सफोलिएट करता है, डेड सेल हटाता है, स्किन को स्मूद बनाता है और ग्लो बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें- बालों को हाइलाइट कराने का है प्लान? तो पहले ही जान लें इससे होने वाले नुकसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।