Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stretch Marks का मिटाना चाहते हैं नामों-निशान, तो इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल

    Updated: Fri, 05 Jul 2024 11:39 AM (IST)

    शरीर में कई बदलावों की वजह से स्ट्रेच मार्क्स आ सकते हैं जैसे वजन अचानक कम होना प्रेग्नेंसी टीनेज में शरीर में बदलाव आदि। Stretch Marks की वजह से अक्स ...और पढ़ें

    Stretch Marks को हल्का करने के लिए अपनाएं ये उपाय (Picture Courtesy: Freepik)
    Stretch Marks को हल्का करने के लिए अपनाएं ये उपाय (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. शरीर में कुछ बदलावों की वजह से Stretch Marks आ सकते हैं।
    2. इनके कारण अक्सर लोगों का आत्मविश्वास कम होने लगता है।
    3. इन्हें कम करने के लिए घर पर ही कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Home Remedies for Stretch Marks: वेट लॉस करने के बाद या फिर अन्य शारीरिक परिवर्तन के कारण महिलाएं और पुरुष दोनों के ही शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स नजर आने लगते हैं, जो उनके सामने एक समस्या बनकर खड़ी हो जाती है। पुरुषों से ज्यादा महिलाएं इससे परेशान रहती हैं, क्योंकि इसकी वजह से उनमें झिझक और आत्मविश्वास की कमी आने लगती है। इसके कारण कई बार वे अपने पसंदीदा कपड़े पहनने में भी संकोच करने लगती हैं। क्रॉप टॉप्स, साड़ी या शॉर्ट्स जैसे कपड़ों के साथ खासकर यह समस्या देखने को मिलती है।

    स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए वैसे तो मार्केट में कितने ही प्रकार की दवाएं और क्रीम मिलती हैं, लेकिन वे काम करेंगी या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं होती। साथ ही केमिकल की वजह से उनसे स्किन को भी नुकसान हो सकता है। इसलिए अगर आप भी स्ट्रेच मार्क की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप कुछ नेचुरल उपाय अपना सकते हैं, जिनसे स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। साथ ही, ये घरेलू नुस्खे काफी हद तक आपके स्ट्रेच मार्क्स के निशान को कम कर देंगे, जिससे आपकी स्ट्रेच मार्क को लेकर हिचक खत्म हो जाएगी और आप अपनी मनपसंद ड्रेशेज फिर से पहन पाएंगी।

    यह भी पढ़ें: Monsoon की चिपचिपाहट बिगाड़ सकती है चेहरे का हुलिया, तो निखरी त्वचा के लिए अपनाएं ये Skincare Routine

    जैतून, बादाम या नारियल तेल की मालिश

    त्वचा के जिस हिस्से पर स्ट्रेच मार्क्स हैं, उस जगह पर जैतून, बादाम या नारियल तेल से मालिश करने से स्ट्रेच मार्क्स को कम करने और कई बार लगभग पूरी तरह से खत्म करने में काफी मदद मिल सकती है। इसके अलावा, अरंडी का तेल भी काफी असरदार होता है।

    एलोवेरा जेल और नारियल का तेल

    कई तरह के पोषक गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल का उपयोग स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि एलोवेरा को स्किन रिपेयर के लिए ही जाना जाता है। ऐसे में एलोवेरा जेल के साथ नारियल के तेल को मिक्स करके स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर नियमित रूप से लगाने से बहुत जल्दी स्ट्रेच मार्क्स के निशान गायब होने लगते हैं।

    खबरें और भी

    आलू का पेस्ट

    चेहरे से दाग धब्बों और डार्क सर्कल को दूर करने वाले आलू के रस को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाने से बहुत जल्दी इसके निशान दूर होने लगते हैं। इसके लिए आलू के पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं और बाद में इसे पानी से धो लें।

    यह भी पढ़ें: मानसून में बढ़ जाती है बाल टूटने की समस्या, इन घरेलू उपायों से मिलेगा Hair Fall से निजात

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।