विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पैरों पर जमा टैनिंग दूर करेगा ये एक घरेलू नुस्खा, बस इस तरह करना होगा टूथपेस्ट का इस्तेमाल

Published: Thu, 12 Jun 2025 08:32 PM (GMT+05:30)

गर्मी में धूप के कारण पैरों पर टैनिंग होना आम है जिससे पैर काले दिखते हैं। इस समस्या से छुटकारा ...और पढ़ें

पैरों की टैनिंग दूर करेगा ये उपाय (Picture Credit- Freepik)
पैरों की टैनिंग दूर करेगा ये उपाय (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. गर्मियों में टैनिंग एक आम समस्या है
  2. ऐसे में आप कुछ आसान उपाय से इससे छुटकारा पा सकता है
  3. आइए जानते हैं कैसे दूर करें पैरों पर जमा टैनिंग

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का मौसम अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। बीते कुछ दिनों से गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। इस मौसम में सेहत का बुरा हाल तो होता ही है, साथ ही स्किन का भी बुरा हाल होता है। अक्सर तेज धूप की वजह से स्किन पर टैनिंग की समस्या हो जाती है। खासकर पैरों पर अक्सर टैनिंग की परत चढ़ जाती है, जिसकी पैर काफी पैर नजर आने लगते हैं।

पैरों पर जमी टैनिंग अक्सर हमारे लुक को खराब कर देती है और कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। इतना ही नहीं ये टैनिंग कई बार हमारा कॉन्फिडेंस भी कम कर देती है। ऐसे में जरूरी है कि पैरों पर हुई इस टैनिंग का जल्द से जल्द दूर किया जाए। बाजार में मिलने वाले डी-टैन प्रोडक्ट्स अक्सर केमिकल से युक्त होती है, जिससे कई बार एलर्जी और अन्य नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में आप घर पर ही इस टैनिंग से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आपको इसके लिए बस इस आसान उपाय को करना होगा। आइए जानते हैं पैरों की टैनिंग दूर करने का घरेलू उपाय-

यह भी पढ़ें- अंडरआर्म्स का कालापन हटाने के लिए 5 तरीकों से करें फिटकरी का इस्तेमाल, पसीने की बदबू भी होगी दूर

कैसे दूर करें पैरों की टैनिंग

धूप की वजह से काले हुए पैर को फिर से चमकाने के लिए आपको टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना होगा। सोशल मीडिया पर इन दिनों इस घरेलू नुस्खे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक स्किन ट्रेनर और ब्यूटिशियन अमिता गिल ने भी अपने सोशल मीडिया पर टैनिंग हटाने वाले इस वीडियो को शेयर किया है। आइए जानते हैं कैसे घर बैठे पाए टैनिंग से छुटकारा।

टैनिंग हटाने के लिए सामग्री

  • कोई भी सफेद टूथपेस्ट
  • थोड़ी-सी चीनी
  • थोड़ा-सा शहद
  • आधा कटा हुआ नींबू

कैसे करें इस्तेमाल

  • हाथ-पैरों पर जमी टैनिंग को दूर करने के लिए सबसे पहले आधा कटा नींबू लें।
  • अब इस नींबू पर थोड़ी-सी चीनी डालें और फिर इसकी के ऊपर शहद की कुछ बूंदें और टूथपेस्ट डालें।
  • इसके बाद इस नींबू और सभी सामग्रियों को धीरे-धीरे प्रेस करते हुए हाथ और पैर की उस जगह पर रगड़ें, जहां की स्किन टैनिंग से काली हो गई है।
  • इस नुस्खे के इस्तेमाल से आपको जल्द ही टैनिंग से छुटकारा मिलेगा और कालापन दूर हो जाएगा।

कैसे काम करता है ये नुस्खा

  • शहद- ढेर सार गुणों से भरपूर शहर स्किन केयर में काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा नेचुरली मॉइश्चराइज होती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को डैमेज से बचाते हैं।
  • नींबू- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स प्रॉपर्टीज त्वचा को क्लीन करने में मददगार होती हैं। साथ ही नींबू में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड होते हैं, जो टैनिंग दूर कर स्किन की रंगत बेहतर बनाते हैं।
  • चीनी- चीनी का इस्तेमाल स्किन के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। यह स्किन को नेचुरली एक्सफोलिएट करती है और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। साथ ही इसके इस्तेमाल से डेड सेल्स को कम करने में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाएगा खीरा, बस एक बार करके तो देखें इस्तेमाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।