यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस मॉनसून अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए, करें इन 5 DIY Scrubs का इस्तेमाल
अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए उसे एक्सफोलिएट करना बेहद जरूरी होता है। इससे स्किन के डेड सेल्स साफ होते हैं और त्वचा ग्लोइंग और निखरी हु ...और पढ़ें

HighLights
- स्किन एक्सफोलिएट करने से त्वचा के डेड सेल्स साफ हो जाते हैं।
- इससे स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर करने में मदद मिलती है।
- एक्सफोलिएट करने से स्किन ग्लोइंग और कोमल बनती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। DIY Scrubs for Monsoon: आपकी स्किन पर दिखाई पड़ने वाला नेचुरल ग्लो, आपके लाइफस्टाइल, आपकी सेहत और आपके स्किन केयर रूटीन के बारे में बहुत सारी बातें बयां करता हैं। यदि आप अपने रूटीन में सुबह और रात को सोने से पहले स्किन को क्लेंज, टोन और मॉइश्चराइज करती हैं, तो आपकी स्किन की हेल्थ बेहतर बनी रहेगी। ऐसे ही, अपने स्किन केयर रूटीन में अगर आप एक और बहुत ही जरूर स्टेप ‘एक्सफोलिएशन’ को जोड़ लेती हैं, तो आपके स्किन और भी अधिक ग्लोइंग बन सकती है। इसके लिए आप हफ्ते में सिर्फ एक दिन अपने चेहरे को एक्सफोलिएट कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ फेस स्क्रब के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे आप आसानी से घर पर स्क्रब कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन DIY स्क्रब के बारे में।
लेमन, हनी, शुगर स्क्रब
नेचुरली ब्लैकहेड्स हटाने का ये सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में एक कप चीनी में आधा कप जैतून का तेल, एक बड़ा चम्मच शहद और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं और सबको अच्छे से मिक्स करें और अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनट एक्सफोलिएट करने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें: चेहरे पर Ice Facial करने से पहले जान लें इससे होने वाले नुकसान, नहीं तो छिन जाएगा चेहरे का निखार
ओटमील स्क्रब
ऑयली स्किन और मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए ओटमील स्क्रब का इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए एक बाउल में एक बड़ा चम्मच दूध और एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल डालें और फिर इसमें दो बड़े चम्मच ओट्स को डालें और कुछ समय के लिए भिगोकर रखें। कुछ देर बाद इसमें गुलाब जल मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट तक एक्सफोलिएट करें और ठंडे पानी से धो लें।
चीनी,नारियल तेल और नींबू स्क्रब
रूखी बेजान त्वचा के लिए ये स्क्रब काफी फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए आधे छोटे कप नारियल के तेल में दो बड़े चम्मच चीनी और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और एक्सफोलिएट करें। कुछ मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धोएं और चेहरे को थपथपा कर सुखाएं।
खबरें और भी
कॉफी और नारियल तेल स्क्रब
एजिंग की समस्या को दूर करने वाला है ये कॉफी वाला स्क्रब। इसे बनाने के लिए दो बड़े चम्मच कॉफी पाउडर में एक बड़ा चम्मच दानेदार चीनी और एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल डालें और अच्छे से मिक्स कर अपने चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट तक एक्सफोलिएट करें और धो लें।
शहद बादाम स्क्रब
सेंसिटिव स्किन के लिए ये स्क्रब काफी लाभदायक होता है। इसे बनाने के लिए एक-चौथाई कप बादाम के आटे में चार बड़े चम्मच शहद, एक बड़ा चम्मच जोजोबा ऑयल और पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालें और मिक्स कर किसी डिब्बे में रखें। इससे आप अपने चेहरे को हफ्ते में कम से कम एक बार एक्सफोलिएट जरूर करें।