Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Face Pack For Oily Skin: सर्दियों में आप भी हैं ऑयली स्किन से परेशान? तो बस ट्राई करें ये 4 तरह के नेचुरल फेस पैक

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 01:08 PM (IST)

    Face Pack For Oily Skin सर्दियों के मौसम में कुछ लोगों की स्किन ड्राई होती है तो कुछ लोगों की ऑयली स्किन ऑयली नजर आती है। चेहरे पर मौजूद एक्सट्रा ऑयल ...और पढ़ें

    Face Pack For Oily Skin: दमकती त्वचा के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक
    Face Pack For Oily Skin: दमकती त्वचा के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक

    HighLights

    1. सर्दियों में अक्सर लोग स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं।
    2. इस मौसम में कुछ लोगों की स्किन ऑयली नजर आती है।
    3. ऑयली स्किन से राहत पाने के लिए कुछ फेस पैक ट्राई कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Face Pack For Oily Skin: सर्दियों के मौसम में स्किन से जुड़ी समस्या आम है। इस मौसम में ठंड की वजह से त्वचा की चमक फीकी पड़ जाती है, इसलिए इस मौसम में त्वचा की देखभाल ज्यादा जरूरी है।

    इस मौसम में कुछ लोगों की स्किन ड्राई हो जाती है, तो वहीं कुछ लोगों की स्किन ऑयली नजर आती है। जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, उन्हें त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई प्रोडक्ट्स यूज करने के बाद भी चेहरे का एक्सट्रा ऑयल कम नहीं होता है। अगर आपकी स्किन भी ऑयली है,तो सर्दियों में ये फेस पैक जरूर ट्राई करें। आइए जानते हैं इन्हें बनाने की विधि।

    मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक

    मुल्तानी मिट्टी स्किन को गहराई से साफ करने में मदद करता है। यह चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता है। अगर आप ऑयली स्किन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस फेस पैक का इस्तेमाल जरूर करें। इसे बनाने के लिए एक बाउल में एक बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, इसमें गुलाब जल मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं, करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

    संतरे और चंदन का फेस पैक

    विटामिन-सी से भरपूर संतरा सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों में चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो पाना चाहते हैं, संतरे और चंदन का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बाउल में 2 बड़े चम्मच संतरे का रस डालें, इसमें 1 चम्मच चंदन पाउडर और कैलामाइन पाउडर मिक्स करें। अब इस मिश्रण का पेस्ट तैयार कर लें, इसे पैक को चेहरे पर लगाएं, लगभग 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: आपको भी है लंबी और घनी पलकों की चाहत, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

    गाजर और शहद का पैक

    सर्दियों में त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए यह शानदार फेस पैक साबित हो सकता है। इसे लगाने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है। गाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन डेड स्किन से छुटकारा दिलाने में कारगर है। इसे बनाने के लिए गाजर को कद्दूकस कर लें, इसमें शहद मिक्स करें। इस मिश्रण से गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद साफ कर लें।

    बेसन और हल्दी का फेस पैक

    हल्दी और बेसन का फेस पैक ग्लोइंग स्किन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप ऑयली स्किन से परेशान हैं, तो स्किन केयर रूटीन में बेसन और हल्दी जरूर शामिल करें। इस पैक को बनाने के लिए बेसन में हल्दी और दूध मिलाएं। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से धो लें।

    यह भी पढ़ें: बिना पैसे खर्च किए भी पा सकती हैं खूबसूरत और दमकती त्वचा, किचन में रखी इन चीज़ों से

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.