विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dark Spots Remedies : चेहरे के दाग-धब्बे मिनटों में दूर कर देंगे ये घरेलू फेस स्क्रब्ज

Published: Tue, 23 Jan 2024 03:05 PM (IST)

Dark Spots Remedies चेहरे या त्वचा पर गहरे दाग-धब्बे होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन फिर लोग इनसे आपको ...और पढ़ें

चेहरे के दाग-धब्बे मिनटों में दूर कर देंगे ये घरेलू फेस स्क्रब्ज
चेहरे के दाग-धब्बे मिनटों में दूर कर देंगे ये घरेलू फेस स्क्रब्ज

HighLights

  1. चेहरे या त्वचा पर गहरे दाग-धब्बे होना कोई नई बात नहीं है।
  2. लेकिन फिर लोग इनसे आपको अक्सर परेशान दिख जाएंगे।
  3. पिंपल्स या एक्ने के ठीक होने के बाद अक्सर चेहरे पर दाग छूट जाते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चेहरे पर एक भी दाग आ जाए तो इसे हटाएं बिना चैन नहीं पड़ता। कई बार चेहरे पर काले दाग-धब्बे पड़ जाते हैं जिसका कारण धूल-मिट्टी, मुंहासे, हार्मोनल बदलाव आदि हो सकते हैं। अगर चेहरे पर दाग -धब्बे आ जाएं तो इसे हटाने के लिए हम बैचेन हो जाते हैं क्योंकि इससे हमारी खूबसूरती में दाग लग जाता है।

इसे हटाने के लिए कई बार महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स तो कई बार सलून का सहारा लेना पड़ता है जो आपकी जेब पर काफी भारी पड़ जाता है, इसके बाद भी अगर दाग- धब्बे खत्म न हो ये परेशानी का सबब बन जाता है।

अगर आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे यानी डार्क स्पॉट्स हैं जो इसे जड़ से हटाने के लिए कुछ नेचुरल मेस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं इससे आपकी स्किन को कई नुकसान भी नहीं होगा और आपकी जेब भी ढीली नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: रूखे बालों ने बिगाड़ दिया है लुक, तो इन हेयर मास्क की मदद से लौटाएं खोई चमक

आइए जानते हैं उन नेचुरल स्क्रब्स के बारे में

ओटमील और मिल्क

एक चम्मच ओट्स में थोड़ा-सा दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। इसमें मौजूद लेक्टिक एसिड दाग-धब्बे दूर कर देगा।

नींबू और शक्कर का स्क्रब

नींबू और शक्कर का स्क्रब दाग-धब्बे दूर करने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। एक चम्मच शक्कर में नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगा लें इससे कुछ ही दिनों में दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।

हल्दी और दही का स्क्रब

हल्दी लगाने से स्किन पर ग्लो आता है। एक चम्मच हल्दी में दही मिलाकर चेहरे पर लगा लें। हफ्ते में दो बार इस पेस्ट को लगाएं इससे जल्द दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।

कॉफी और नारियल तेल

कॉफी और नारियल तेल का स्क्रब स्किन को एक्सफोलिएट करता है और डेड स्किन चेहरे से हटाता है। इसका पेस्ट लगाने से स्किन के डाक्र स्पॉट कम होने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: मौका कोई भी हो आपको नजर आना है खूबसूरत और स्टाइलिश, तो जानें इसके सीक्रेट्स

पपीता और अनानस

पपीता और अनानस को एक साथ मिक्स कर लें। इसमें शक्कर मिलाकर चेहरे पर स्क्रब करें। इसमें मौजूद एन्जाइम कुछ ही दिनों में चेहरे के दाग-धब्बे दूर कर देंगे।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। चेहरे या स्किन पर कुछ भी लगाने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें। किसी भी तरह का सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।