यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anti Aging Face Mask: नेचुरल चीज़ों से बनने वाले इन फेस मास्क से बढ़ाएं कोलेजन प्रोडक्शन और बनी रहें जवां
Anti Aging Face Mask त्वचा को लंबे समय तक बनाए रखना चाहती हैं जवां तो इसके लिए आप हम आपको कुछ ऐसे फेस मास्क के बरे में बताने वाले हैं जिसे आप घर में आ ...और पढ़ें

HighLights
- स्किन को बूढ़ा बना सकता है कोलेजन का कम प्रोडक्शन।
- क्या है कोलेजन?
- कैसे बढ़ाएं कोलेजन प्रोडक्शन।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Anti Aging Face Mask: चेहरे पर उम्र के निशान तब नजर आने शुरू हो जाते हैं जब शरीर में कोलेजन का बनना कम होने लगता है। इसके अलावा ड्राइनेस की वजह से भी चेहरे पर बारीक रेखाएं नजर आने लगती हैं। इसलिए आपको स्किन का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है खासतौर से बढ़ती उम्र में।
चेहरे को कील-मुहांसों में दूर रखने, उसका ग्लो बढ़ाने और झुर्रियों से बचाने के लिए एक्सफ़ोलिएशन और मॉइस्चराइजर करते रहना जरूरी है, लेकिन अगर स्किन नियमित तौर पर इन ट्रीटमेंट्स के बाद भी डल नजर आ रही है, तो इसका मतलब आपको कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाने की जरूरत है। जिसके लिए आप डाइट में कुछ खास चीज़ों को शामिल करना होगा। साथ ही साथ कुछ फेस पैक्स को भी। आइए जान लेते हैं इनके बारे में।
क्या है कोलेजन?
कोलेजन एक प्रोटीन है, जो हमारी त्वचा में पहले से ही मौजूद होता है। इसकी वजह से त्वचा कोमल रहती है। साथ ही यह त्वचा को लचीला और हाइड्रेट भी रखता है। कोलेजन फाइब्रोब्लास्ट बनाने में मदद करता है, जो नए सेल्स के निर्माण के में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कोलेजन बढा़ने वाले फेस मास्क
1. हल्दी का मास्क
हल्दी स्किन को नेचुरल ग्लो देती है। इसमें मौजूद करक्यूमिन कोलेजन प्रोडक्शन को बढा़ने में मददगार होता है। रंगत निखारने के अलावा यह चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर करता है। इसके लिए दूध में शहद और एक चुटकी हल्दी मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें फिर नॉर्मल पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इसे लगाएं।
खबरें और भी
2. पपीता का मास्क
पपीता से बना मास्क भी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है, जो कोलेजन को बढ़ावा देकर मुहांसे, दाग-धब्बे और झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है। पपीते का मास्क बनाने के लिए इसके गूदे में नींबू के रस की 2-3 बूंदें मिलाएं। दोनों को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाकर 15- 20 मिनट बाद इसे धो लें।
3. शहद मास्क
शहद स्किन को बिना ऑयली बनाए मॉइस्चराइज़ रखने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से कई सारी परेशानियों मुहांसे, घाव, स्किन टोन को एक समान बनाना से निपटा जा सकता है। इसके लिए शहद और दालचीनी के पाउडर को एक साथ मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें और 8-10 मिनट के लिए लगा रहने दें। धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic credit- freepik