Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hair Care Tips: डैंड्रफ की करना चाहते हैं छुट्टी, तो इन तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 31 Jan 2023 02:55 PM (IST)

    Hair Care Tips सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या आम है। आप इससे राहत पाने के लिए कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसमें मौजूद केमिकल आपके स्कैल्प को न ...और पढ़ें

    Hair Care Tips: ड्रैंड्रफ की करना चाहते हैं छुट्टी, तो इन तरीकों से करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल
    Hair Care Tips: ड्रैंड्रफ की करना चाहते हैं छुट्टी, तो इन तरीकों से करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Care Tips: आजकल बालों में ड्रैंड्रफ की समस्या आम है। यह स्कैल्प पर खुजली और सूजन का कारण बनता है। लोग इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। चाहें तो आप डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए नेचुरल उपाय अपना सकते हैं। इन उपायों की मदद से डैंड्रफ का सफाया कर सकते हैं। एलोवेरा को हेयर केयर में शामिल कर डैंड्रफ की समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए जानें इस्तेमाल करने का तरीका।

    1.नींबू के साथ

    एलोवेरा और नींबू का इस्तेमाल कर डैंड्रफ की छुट्टी कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में 3-4 चम्मच एलोवेरा जेल लें, एक-दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण से स्कैल्प पर मासाज करें, करीब 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

    2.सेब का सिरका

    एलोवेरा में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में मददगार है। इसके लिए एक बाउल में 4-5 चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें एक चम्मच सिरका और एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें, और इसे बालों पर मसाज करें। लगभग 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

    3.दही और एलोवेरा जेल

    डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप दही और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बाउल में आधा कप दही लें, इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल और जैतून का तेल मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को बालों पर लगाएं, लगभग 30 मिनट बाद पानी से धो लें।

    खबरें और भी

    4. एलोवेरा और नारियल तेल

    इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें नारियल तेल मिलाएं। इस मिश्रण से स्कैल्प पर मसाज करें। लगभग 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो सकते हैं। 

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik