यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Banana Face Pack: केले से बनाएं ये 4 तरह के फेस पैक, कुछ ही दिनों में चमक उठेगा चेहरा
Banana Face Pack केला सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट विटामिन-ए विटामिन-सी फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर ...और पढ़ें

HighLights
- केला में पोटैशियम, कैल्शियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं।
- आप घर पर केले का उपयोग कर कई तरह के फेस पैक बना सकते हैं।
- चेहरे की झुर्रियां और दाग-धब्बों से राहत पाने के लिए केले का फेस पैक जरूर लगाएं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Banana Face Pack: केला सेहते क लिए जितना फायदेमंद है, स्किन के लिए भी उतना ही लाभकारी है। इसमें ऐसे कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखते हैं। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन सेल्स को साफ कर चेहरे पर निखार लाते हैं। पोटैशियम स्किन सेल्स में ऑक्सीजन और ब्लड दोनों के फ्लो को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे स्किन ग्लो करती है। स्किन के लिए केला किसी वरदान से कम नहीं है इसे चेहरे पर कुछ खास चीजों के साथ मिला कर लगाने से झुर्रियों से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं घर पर केले के फेस पैक कैसे बनाएं, जो आपकी स्किन को चमका देंगे।
केले और ओट्स का फेस पैक
केला और ओट्स का फेस पैक चेहरे की रंगत सुधार सकता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स का पाउडर बना लें, इस पाउडर में पके केले में को मैश कर डालें। अब इस मिश्रण को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाकर मसाज करें। करीब 10 मिनट बाद धो लें।
केले और शहद का फेस पैक
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पके केले को मैश कर लें, अब उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर मसाज करें। लगभग 15 मिनट बाद धो लें।
केले और दूध का फेस पैक
चेहरा को चमकाने के लिए आप केले और दूध का फेस पैक लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले केले को मैश करें। इसमें कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें और चेहरे पर लगा लें।लगभग 15 मिनट बाद धो लें।
खबरें और भी
केले और दही का फेस पैक
चेहरे की झुर्रियां और दाग-धब्बे से राहत पाने के लिए केले और दूध का फेस पैक लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक केला को मैश करें। अब इसमें संतरे का रस और दही डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे चेहरे पर निखार आएगा।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik