यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Skin Care Tips: चेहरे पर लगाएं कॉर्नफ्लोर फेस पैक, इन स्किन प्रॉब्लम से मिलेगा छुटकारा
Skin Care Tips कॉर्नफ्लोर से आप कई टेस्टी डिश बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए आप कॉर्नफ्लोर से फेस पैक बना सकते हैं। इसमें मौज ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: सर्दियों के मौसम में लोग मक्के की रोटी और सरसों का साग खाना खूब पसंद करते हैं। मक्के के आटे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जो सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है।आप इसका इस्तेमाल कर त्वचा संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। यह टैनिंग और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। इस आटे के इस्तेमाल से आप ड्राइनेस, मुंहासे से भी छुटकारा पा सकते हैं।इसमें मौजूद विटामिन-डी स्किन को सॉफ्ट बनाता है। तो चलिए जानते हैं, इस आटे से फेस मास्क कैसे बनाएं।
मक्के का आटा, शहद और दूध का पैक
एक बाउल में एक-दो चम्मच मक्के का आटा लें, इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच दूध मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। आप इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक-दो बार कर सकते हैं।
मक्के का आटा और दही का पैक
यह फेस पैक टैनिंग की समस्या के लिए सहायक है। इसके लिए एक छोटे बाउल में एक चम्मच दही लें, इसमें मक्के का आटा मिला दें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। इसके बाद त्वचा पर जैतून के तेल से मसाज करें।
कॉर्नफ्लोर, नारियल तेल और ओटमील का फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच कॉर्नफ्लोर, एक चम्मच ओटमील पाउडर और एक चम्मच नारियल तेल लें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।
खबरें और भी
आप चेहरे पर कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल कर निखरी त्वचा पा सकते हैं। यह त्वचा पर मौजूद गंदगी को साफ करने में मदद करता है। अगर आप हेल्दी स्किन पाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Pexel