Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hair Care Tips: गर्मी में बाल झड़ने से हैं परेशान, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sun, 16 Apr 2023 08:10 AM (IST)

    Hair Care Tips बदलती लाइफस्टाइल गलत खानपान प्रदूषण आदि के कारण लोग हेयर फॉल की समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन आप कुछ देसी उपाय आजमाकर बालों को झड़ने से र ...और पढ़ें

    गर्मी में बाल झड़ने से हैं परेशान, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
    गर्मी में बाल झड़ने से हैं परेशान, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Care Tips: गर्मी के मौसम में बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। जिससे  बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में इस मौसम में स्कैल्प की विशेष रूप से देखभाल करना जरूरी है। अक्सर लोग बालों को झड़ने से रोकने के लिए महंगे हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। चाहें तो आप घरेलू उपायों की मदद से भी बालों को मजबूत कर सकते हैं। आपको कुछ असरदार देसी उपाय बताएंगे। जिन्हें आजमाकर हेयर फॉल से राहत पा सकते हैं।

    एलोवेरा जेल लगाएं

    एलोवेरा जेल में ऐसे गुण होते हैं, जो बालों के विकास में मदद करते हैं। बाल धोने से पहले अपने स्कैल्प और बालों पर एलोवेरा जेल लगाएं। 30 मिनट बाद साफ कर लें। आप इससे हेयर मास्क भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप बराबर मात्रा में एलोवेरा जेल और नारियल तेल एक साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे बालों पर लगाएं, लगभग 30 मिनट बाद धो लें।

    नारियल तेल से करें मालिश

    नारियल तेल में कई तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने और झड़ने से रोकने में मददगार है। अपने स्कैल्प पर इस तेल से मालिश करें और एक घंटे बाद धो लें।

    प्याज का रस है फायदेमंद

    प्याज के रस में मौजूद सल्फर बालों को बढ़ाने में मददगार है। इसके लिए प्याज का रस अपने स्कैल्प पर लगाएं और 30 मीनट बाद बालों को धो लें।

    अंडा और जैतून तेल 

    अंडा में प्रोटीन और बायोटिन पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो बालों के विकास में सहायक है। एक बाउल में अंडा तोड़ लें, इसमें एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इसे अपने बालों पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद धो लें।

    खबरें और भी

    मेथी है गुणकारी

    मेथी के बीज में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है जो बालों को झड़ने से रोकता है। मेथी के दानों को रातभर के लिए भिगो दें। अगले दिन इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। करीब आधे घंटे बाद धो लें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik