यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aloe Vera Hair Mask: बालों की हर समस्या का इलाज है एलोवेरा, इससे बनाएं ये 5 तरह के हेयर मास्क
Aloe Vera Hair Mask हर कोई खूबसूरत बालों की ख्वाहिश रखता है। इसके लिए लोग महंगे से महंगे हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। आप बालो को मजबूत बनाने के ...और पढ़ें

HighLights
- विटामिन्स और मिनरल्स का खजाना है एलोवेरा।
- एलोवेरा के इस्तेमाल से आप बालों से जुड़ी कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
- डैंड्रफ से राहत पाने के लिए आप एलोवेरा और मेथी दाने का पैक इस्तेमाल कर सकते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Aloe Vera Hair Mask: एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद गुण आपको कई परेशानियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। एलोवेरा के इस्तेमाल से आप अपने बालों को भी मजबूत बना सकते हैं।
एलोवेरा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। अगर आप डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो एलोवेरा का हेयर मास्क ट्राई कर सकते हैं, इसके अलावा यह बालों को शाइनी बनाता है। एलोवेरा के इस्तेमाल से आप बालों से जुड़ी कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं, घर पर एलोवेरा का हेयर मास्क कैसे बनाएं।
एलोवेरा और प्याज का मास्क
एलोवेरा और प्याज का मास्क बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक बाउल में प्याज का रस लें, इसमें एलोवेरा का जेल मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंटे। अब इसे बालों पर लगाएं, कुछ देर बाद पानी से धो लें। इससे आपके बाल सॉफ्ट रहेंगे।
यह भी पढ़ें:Ganesh Chaturthi 2023: इस गणेश उत्सव महाराष्ट्रीयन लुक से मचाए धमाल, जानें इस लुक को कैसे कैरी करें
एलोवेरा और दही का मास्क
बालों को शाइनी बनाना चाहते हैं, तो यह हेयर मास्क ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बाउल में एक-दो चम्मच दही लें, इसमें शहद और एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण से अपने स्कैल्प पर मालिश करें और कुछ देर बाद साफ कर लें।
खबरें और भी
एलोवेरा और सेब साइडर का मास्क
एक बाउल में एक-दो चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं, फिर इस मिश्रण को बालों पर लगाएं, कुछ देर बाद पानी से धो लें। इस हेयर पैक को अप्लाई करने से डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है।
नारियल तेल और एलोवेरा जेल
यह हेयर मास्क कंडीशनर के रूप में काम करता है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें 2 चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच शहद मिक्स करें। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं, कुछ देर बाद पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें:एक ही ब्रा को कितनी बार पहनना है सही? कई दिन तक नहीं धोएंगे तो क्या होगा?
एलोवेरा जेल और मेथी दाने का मास्क
बालों की ग्रोथ तेजी से करना चाहते हैं, तो यह हेयर मास्क जरूर ट्राई करें। इसे बनाने के लिए मेथी दाने का पेस्ट तैयार कर लें। इसमें 3 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस हेयर मास्क को स्कैल्प पर लगाएं, कुछ देर बाद शैंपू से धो लें।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik