Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Skin Care Tips: व्हाइट हेड्स की समस्या से हैं परेशान, तो इन नेचुरल उपायों की मदद से पाएं राहत

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 19 May 2023 04:10 PM (IST)

    Skin Care Tips चेहरे पर एक्स्ट्रा ऑयल्स के कारण स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं। जिससे व्हाइट हेड्स नजर आने लगते हैं। ऐसे में इस समस्या से राहत पाने के ...और पढ़ें

    व्हाइट हेड्स की समस्या से हैं परेशान, तो इन नेचुरल उपायों की मदद से पाएं राहत
    व्हाइट हेड्स की समस्या से हैं परेशान, तो इन नेचुरल उपायों की मदद से पाएं राहत

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: धूल, मिट्टी, प्रदूषण के कारण चेहरे पर व्हाइट हेड्स की समस्या आम है। इससे चेहरे की खूबसूरती फीकी पड़ जाती है। व्हाइट हेड्स से छुटकारा पाने के लिए स्किन की साफ-सफाई रखना काफी जरूरी है। कई बार ये इतने दर्दनाक होते हैं कि इन्हें हटाना मुश्किल होता है। हालांकि आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर व्हाइट हेड्स से निजात पा सकते हैं।

    एलोवेरा जेल और नींबू का रस

    एलोवेरा चेहरे को साफ करने में काफी मददगार है। यह स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को भी कम करने में सहायक है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल में नींबू का रस मिलाएं। इसे प्रभावित जगह पर लगाएं, करीब 10 मिनट बाद पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इसे नियमित रूप से चेहरे पर अप्लाई करें।

    शहद लगाएं

    शहद सेंसिटिव स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह न केवल सभी व्हाइट हेड्स को हटाता है, बल्कि यह आपकी त्वचा को कोमल बनाता है। आपको बस इतना करना है कि शहद को गर्म करें और इसे व्हाइट हेड्स पर लगाएं। लगभग 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

    ओटमिल से स्क्रब करें

    आप ओटमिल से स्क्रब कर व्हाइट हेड्स से राहत पा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच ओटमील, 1 चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 5 मिनट बाद पानी से धो लें।

    खबरें और भी

    हल्दी का पेस्ट

    व्हाइट हेड्स से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक छोटे बाउल में हल्दी का पेस्ट तैयार कर लें, इसमें शहद मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

    बेकिंग सोडा

    इसके लिए एक बाउल में 3 चम्मच बेकिंग सोडा लें, इसमें पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं, करीब 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik