Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Home Remedies For Nail Growth: अगर आप भी बढ़ाना चाहते हैं नाखून, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 05:58 PM (IST)

    Home Remedies For Nail Growth हर महिला को लंबे और खूबसूरत नाखूनों की ख्वाहिश होती है। कई बार महिलाएं आर्टिफिशियल चीजों की मदद से अपने नाखूनों की खूबसू ...और पढ़ें

    Home Remedies For Nail Growth: इन टिप्स की मदद से पाएं खूबसूरत नाखून
    Home Remedies For Nail Growth: इन टिप्स की मदद से पाएं खूबसूरत नाखून

    HighLights

    1. नारियल तेल के इस्तेमाल से आपके नाखून बढ़ सकते हैं।
    2. ऑलिव ऑयल नाखूनों की ग्रोथ में सहायक है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Home Remedies For Nail Growth: लंबे और खूबसूरत नाखूनों का शौक हर लड़की को होता है। इन नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाकर हर कोई अपने लंबे नाखूनों को फ्लॉन्ट करता है। नाखून अगर लंबे हो, तो खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, लेकिन कई बार कुछ लड़कियों की शिकायत होती है कि उनके नाखून बढ़ते ही नहीं है, ऐसे में उनकी लंबे नाखूनों को फ्लॉन्ट करने की इच्छा अधूरी रह जाती है, लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपना कर लंबे और खूबसूरत नाखून पा सकती हैं। इससे आपके नाखून लंबे भी होंगे और टूटेंगे भी नहीं।

    नारियल तेल

    नारियल तेल के इस्तेमाल से आपके नाखून बढ़ेंगे और टूटेंगे भी नहीं। इसके लिए आप रोजाना नारियल तेल से नाखूनों की मालिश करें।

    ऑलिव ऑयल

    नाखूनों पर ऑलिव ऑयल लगाकर मालिश करें। इसमें आपके नाखूनों को पोषण मिलेगा।

    लहसुन की कली

    लहसुन की कलियां नाखूनों पर रगड़ें इससे आपके नाखून नहीं टूटेंगे। 

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में भी आपकी त्वचा हो सकती है टैनिंग का शिकार, बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

    नींबू का रस

    नींबू का रस नाखूनों पर रगड़ने से इसका पीलापन तो दूर होता है, साथ ही नाखून तेजी से बढ़ते हैं। इसके लिए आप कॉटन की मदद से नाखूनों पर नींबू का रस लगा सकते हैं।

    वैसलीन

    वैसलीन लगने से भी आपके नाखून बढ़ सकते हैं। इसके लिए आप रात के समय अपने नाखूनों पर वैसलीन लगाकर सो जाएं। सुबह उठकर गुनगुने पानी से हाथों को धो लें। ऐसा करने से नाखून बढ़ने लगते हैं।

    संतरे का रस

    संतरे का रस लगाने से भी नाखून बढ़ते हैं। इसके लिए आप संतरे का रस निकालकर इसे नाखूनों पर लगा लें और 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ऐसा रोजाना करने से नाखून बढ़ने लगते हैं।

    टूथपेस्ट

    टूथपेस्ट को नाखूनों पर लगाने और मसाज करने से बढ़ने लगते हैं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आएगा।

    यह भी पढ़ें: चेहरे पर निखार लाने के लिए केमिकल वाले फेसवॉश नहीं, बल्कि इन नेचुरल चीज़ों को करें यूज

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik