Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Beauty Tips: घर पर मेकअप रिमूवर बनाने के लिए फालो करें ये आसान टिप्स

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Fri, 16 Dec 2022 09:00 AM (IST)

    Beauty Tips रात को सोने से पहले मेकअप हटाना बहुत जरूरी है। अगर आप मेकअप रिमूव नहीं करती हैं तो इससे त्वचा संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। चाहें तो आप ...और पढ़ें

    Beauty Tips: घर पर इन आसान तरीकों से बनाएं मेकअप रिमूवर
    Beauty Tips: घर पर इन आसान तरीकों से बनाएं मेकअप रिमूवर

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क Beauty Tips: परफेक्ट मेकअप से चेहरे की सुंदरता बढ़ जाती है। लेकिन, स्किन को साफ-सुथरा रखने के लिए मेकअप हटाना भी काफी जरूरी होता है। अगर आप नियमित रूप से मेकअप करती हैं, तो रात में सोने से पहले चेहरे को जरूर साफ करें। इससे आपकी स्किन स्वस्थ रहेगी। आजकल मार्केट में कई तरह के मेकअप रिमूवर उपलब्ध हैं, लेकिन चाहें तो आप घर पर भी मेकअप रिमूवर आसानी से बना सकती हैं। इसमें कोई केमिकल भी नहीं होगा और स्किन के लिए कारगर साबित हो सकता है।आइए जानते हैं, मेकअप रिमूवर बनाने के आसान टिप्स।

    कच्चा दूध और बादाम का तेल

    इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच कच्चा दूध लें, इसमें बादाम का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को फेंट लें, इससे चेहरे पर मसाज करें। कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें। इस आपकी स्किन डीप क्लीन होगी।

    जैतून का तेल

    मेकअप रिमूव करने के लिए आप जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे मेकअप रिमूवर बनाने के लिए एक बाउल में जैतून का तेल लें, इसमें बराबर मात्रा में नारियल तेल मिला लें। चाहें तो इस मिश्रण में बेबी शैम्पू भी डाल सकते हैं। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें। आप इसे किसी डिब्बे में स्टोर भी कर सकती हैं।

    जोजोबा ऑयल से बनाएं मेकअप रिमूवर

    मेकअप रिमूवर बनाने के लिए जोजोबा ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक बाउल में जोजोबा ऑयल लें, इसमें विटामिन-ई का कैप्सूल मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें, चाहें तो आप इसे स्टोर भी कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा को नमी मिलेगी।

    खबरें और भी

    सेब का सिरका

    सेब का सिरका मेकअप हटाने के लिए कारगर साबित हो सकता है। एक बाउल में एक चम्मच सेब का सिरका लें, इसमें तीन चम्मच पानी मिलाएं। आप इसका उपयोग मेकअप हटाने के लिए कर सकती हैं। इसे लगाने के कुछ देर बाद चेहरे को पानी से धो लें।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। 

    Picture Courtesy: Freepik