Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Homemade Face Serum: चेहरे को चमकदार और जवां बनाए रखने में बहुत ही फायदेमंद है फटे दूध से बना ये फेस सीरम

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 04:46 PM (IST)

    Homemade Face Serum फेस सीरम के नियमित इस्तेमाल से चेहरे का ग्लो बढ़ता है। त्वचा बढ़ती उम्र में भी जवां नजर आती है लेकिन फेस सीरम की छोटी सी बॉटल भी ब ...और पढ़ें

    Homemade Face Serum: फटे दूध से बनाएं फेस सीरम, मिलते हैं कई फायदे
    Homemade Face Serum: फटे दूध से बनाएं फेस सीरम, मिलते हैं कई फायदे

    HighLights

    1. त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रखने में बेहद फायदेमंद है फेस सीरम।
    2. ऐसे बनाएं फटे दूध से घर में फेस सीरम
    3. फेस सीरम ड्राइनेस दूर कर त्चचा की नमी को लंबे समय तक रखता है बरकरार।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Homemade Face Serum: अगर आप लंबे समय तक जवां बनी रहना चाहती हैं, तो बहुत ही जरूरी है स्किन केयर रूटीन फॉलो करना। जिसमें सबसे ज्यादा जरूरी चीज़ है क्लेंजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग, लेकिन इनके अलावा कुछ और भी चीज़ें बढ़ती उम्र में स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए जरूरी हैं, जिसमें से एक है फेस सीरम। जिसके बारे में हम जानते तो हैं, लेकिन इसकी 20 से 30 ml की बॉटल भी इतनी महंगी आती है कि खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ता है, तो आज हम आपको घर में फेस सीरम बनाने का एक ऐसा लाजवाब तरीका बताने वाले हैं, जो पूरी तरह से नेचुरल है और सस्ता भी। 

    फटे दूध से बनाएं फेस सीरम

    अगर उबालते समय दूध फट जाए, तो आप क्या करते हैं? ज्यादातर घरों में इसका पनीर की तरह इस्तेमाल किया जाता है या फिर चीनी मिलाकर खोए की तरह, लेकिन एक और तरीका है इस फटे दूध को इस्तेमाल करने का और वे हो स्किन केयर में। आज हम फटे दूध से फेस सीरम बनाने का तरीका जानेंगे। फेस सीरम पॉल्यूशन और केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स की वजह से डैमेज हुई स्किन को रिपेयर करने का काम करता है और त्वचा को गहराई से मॉयश्चराइज भी करता है। 

    ऐसे बनाएं फेस सीरम

    सामग्री- 1 कप कच्‍चा दूध, 1 चम्मच ग्‍लिसरीन, आधा नींबू, चुटकीभर हल्‍दी 

    ऐसे बनाएं फेस सीरम

    - अगर पहले से दूध फटा हुआ है, तो इसके पानी का इस्तेमाल करके फेस सीरम बनाएंगे। अगर नहीं फटा है, तो इसके लिए पैन में दूध गर्म होने के लिए रख दें।

    - दूध को फाड़ने के लिए इसमें नींबू का रस डालें। कुछ ही देर में दूध फट जाएगा। 

    - अब इसे छानकर इसका पानी अलग कर लें।

    - अब इस पानी में एक चम्मच ग्लिसरीन और चुटकी भर हल्दी डालकर सारी चीज़ों को अच्छे से मिक्स कर लें।

    - इसके बाद इसे एक स्प्रे बॉटल में भर कर फ्रिज में रख दें। 

    ऐसे करें सीरम का इस्तेमाल

    - रात में सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें।

    - कॉटन या ड्रॉपर की मदद से सीरम की कुछ बूंदें चेहरे पर डालें।

    - उंगलियों की मदद से कम से कम 4-5 मिनट तक चेहरे की सर्कुलर मोशन में मसाज करें।

    - उसके बाद मॉयश्चराइजर लगाकर इसे लॉक कर दें।

    - सुबह चेहरा को धो लें।

    ये भी पढ़ेंः- Home Remedies to Reduce Wrinkles: किचन में रखी इन चीज़ों से पाएं झुर्रियों के साथ दाग-धब्बों से भी छुटकारा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik