Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Skin Care Tips: सेहत ही नहीं स्किन के लिए भी फायदेमंद है ग्रीन टी, इन फेस पैक से खिल उठेगा आपका चेहरा

    By Jagran NewsEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 03:37 PM (IST)

    Skin Care Tips हर कोई खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और खानपान में लापरवाही का असर त्वचा पर दिखने लगता है। इसके अलावा ह ...और पढ़ें

    सेहत ही नहीं त्वचा को भी हेल्दी बनाएगी ग्रीन टी
    सेहत ही नहीं त्वचा को भी हेल्दी बनाएगी ग्रीन टी

    HighLights

    1. इन दिनों कई लोग त्वचा संबंधी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं।
    2. ऐसे में स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए आप ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    3. जानें चेहरे के लिए कैसे बनाएं ग्रीन टी का फेस पैक-

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: खूबसूरत और चमकदार त्वचा हर किसी का सपना होता है। आजकल की स्ट्रेसफुल लाइफ में धूप, प्रदूषण और गलत खान-पान का असर हमारे चेहरे पर साफ नजर आता है। जिसके लिए हम हर महीने पार्लर में न जाने कितने पैसे बर्बाद भी करते हैं, लेकिन रिजल्ट दो से पांच दिन के बाद ही गायब हो जाता है। बाजार में मौजूद ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी कई बार हमारे लिए फायदेमंद नहीं हो पाते हैं, ऐसे में हम कुछ होम रेमेडी का सहारा ले सकते हैं।

    इनकी मदद से न सिर्फ आपके पैसे खर्च होने से बच जाएंगे, बल्कि आपका समय भी खराब नहीं होगा। आज हम इस आर्टिकल में, ग्रीन टी के कुछ फेस पैक लेकर आए हैं। वजन घटाने के साथ-साथ ग्रीन टी हमारी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है और जाहिर तौर पर ये सभी के घर में आसानी से मिल जाती है। अगर आप ग्लोइंग त्वचा पाना चाहते हैं, घर पर ग्रीन टी फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- लंबे समय तक रहना चाहते जवां और खूबसूरत, तो घर पर बनाएं ये 3 फेस पैक

    आसान ग्रीन टी फेस पैक बनाने के तरीके

    मुल्तानी मिट्टी और ग्रीन टी फेस पैक

    मल्टी मिट्टी ऑयली स्किन वालों के लिए काफी फायदेमंद होती है। आप एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 चम्मच ग्रीन टी डालकर पेस्ट बनाएं। जब एक गाढ़ा स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसे अपने चेहरे पर कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें। सूखने पर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

    संतरे के छिलके और ग्रीन टी पैक

    गर्मियों के दिनों में संतरे के छिलकों को चेहरे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें तो इन्हें सूखाकर पाउडर भी बनाकर रख सकते हैं, जिसे आप लंबे वक्त तक भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस पैक के लिए आप एक चम्मच ग्रीन टी में एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर और आधा चम्मच शहद मिक्स करें। इस पेस्ट पर अपने चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगाए रखें। ड्राई होने पर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

    खबरें और भी

    नींबू और ग्रीन टी पैक

    नींबू में विटामिन सी होता है, जो स्किन को चमकरदार बनाता है। आप एक चम्मच ग्रीन टी के पानी में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर इसे कॉटन की मदद से लगाएं। इसे लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना न भूलें। करीब 10 मिनट तक के लिए लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें।

    यह भी पढ़ें- एजिंग की समस्याओं को कम कर सकता है रेटिनॉल, इस्तेमाल करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik