Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Skin Care Tips: चीनी से बनाएं ये 4 स्क्रब, चमक उठेगी त्वचा

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 07 Jan 2023 04:43 PM (IST)

    Skin Care Tips चीनी का इस्तेमाल कर आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। इससे कई तरह के स्क्रब घर पर खुद बना सकती हैं। यह मिठास बढ़ाने के साथ स्किन के लिए भी ...और पढ़ें

    Skin Care Tips: चीनी से बनाएं ये स्क्रब
    Skin Care Tips: चीनी से बनाएं ये स्क्रब

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क । Skin Care Tips: आपके किचन में ऐसी कई चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल कर आप अपनी खूबसूरती निखार सकती हैं। चीनी हर घर के किचन में मौजूद होती है। आप इसका इस्तेमाल त्वचा के लिए भी कर सकती हैं। चीनी की मदद से नेचुरल स्क्रबर बना सकती हैं। जो चेहरे को साफ करने के साथ मॉइश्चराइज भी करता है। आइए जानें, चीनी से स्क्रब कैसे तैयार कर सकते हैं।

    1.ग्रीन टी और शक्कर

    ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। जिससे स्किन संबंधित समस्या दूर हो सकती है। इससे स्क्रब बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच ग्रीन टी और एक चम्मच चीनी लें। अब ऑलिव ऑयल की मदद से इसका पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण से चेहरे पर हल्के हाथों से मलें, कुछ देर बाद पानी से धो लें।

    2.कॉफी और चीनी

    कॉफी और चीनी का स्क्रब चेहरे की गंदगी को साफ करने में कारगर है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच काफी पाउडर और एक चम्मच चीनी लें। इसमें दही मिलाएं और इस मिश्रण को फेंट लें। इससे चेहरे पर स्क्रब करें, करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

    3.हल्दी और चीनी का स्क्रब

    चेहरे के दाग-धब्बे को दूर करने के लिए इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरी में एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच चीनी लें, इसे पेस्ट बनाने के लिए गुलाबजल से गीला करें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें। इससे चेहरे को स्क्रब करें, फिर पानी से धो लें।

    खबरें और भी

    4.बादाम का तेल और चीनी

    इसे बनाने के लिए एक कटोरी में दो-तीन चम्मच चीनी लें, अब इसमें चीनी मिलाएं। इस मिश्रण से चेहरे पर स्क्रब करें। यह चेहरे को साफ करने के साथ माइश्चराइज करने में भी मददगार है। 

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik