A, B, C... कप साइज को लेकर हमेशा रहती है कन्फ्यूजन? इस आसान फॉर्मूले से जानें अपना सही ब्रा साइज
गलत साइज की ब्रा न सिर्फ लुक खराब करती है, बल्कि सेहत से जुड़ी परेशानियों की भी वजह बन सकती है। ...और पढ़ें

कैसे पता करें अपना सही साइज? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रा की शॉपिंग करते समय हम अक्सर रंग, डिजाइन और पैटर्न्स पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन उसकी फिटिंग के मामले में अंदाजे से काम चला लेते हैं। क्या आप जानती हैं कि एक गलत साइज की ब्रा सिर्फ आपके फेवरेट आउटफिट का लुक ही नहीं बिगाड़ती, बल्कि आपको दिनभर अनकंफर्टेबल भी रखती है?
पीठ और कंधों में दर्द, स्ट्रैप्स के गहरे निशान या घुटन महसूस होना, ये सब गलत ब्रा साइज के ही संकेत हैं। अगर आप भी अपने सही साइज को लेकर हमेशा कन्फ्यूज रहती हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस एक इंची टेप की मदद से आप घर बैठे अपना परफेक्ट ब्रा साइज जान सकती हैं। आइए जानें कैसे।
स्टेप 1- अपने बैंड का साइज कैसे मापें?
सबसे पहले हमें बैंड साइज जानने की जरूरत होती है। इसके लिए एक इंची टेप लें और उसे अपने स्तनों के ठीक नीचे लपेटें। टेप को उतना ही कसकर पकड़ें जितना टाइट आप अपनी ब्रा का बैंड चाहती हैं। जो भी संख्या आए, उसे सबसे करीबी नंबर में बदलें, जैसे अगर माप 24.6 इंच है, तो इसे 25 मानें।
अगर आपकी संख्या ईवन है, तो उसमें 4 इंच जोड़ें। अगर संख्या ऑड है, तो उसमें 5 इंच जोड़ें। इन्हें जोड़कर जो नंबर आएगा, वही आपका फाइनल बैंड साइज होगा।
-1778409576165.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
स्टेप 2- अपने कप साइज को कैसे मापें?
अब अपने बस्ट के सबसे उभरे हुए हिस्से के चारों ओर टेप लपेटें। ध्यान रहे कि टेप न तो बहुत टाइट हो और न ही बहुत ढीला। यह बिल्कुल सीधा होना चाहिए, कहीं से मुड़ा हुआ न हो।
खबरें और भी
यहां भी अगर संख्या पॉइन्ट्स में है, तो सबसे नजीदी नंबर में बदल दें, जैसे 34.5 इंच को 35 मानें।
स्टेप 3- अपने फाइनल कप साइज को पहचानें
अपने कप साइज (A, B, C आदि) को जानने के लिए आपको अपने बस्ट साइज और बैंड साइज के बीच का अंतर निकालना होगा यानी बस्ट साइज - बैंड साइज = कप साइज
जैसे अगर आपका बस्ट साइज 34 इंच है और बैंड साइज 32 इंच है, तो इनका अंतर 2 इंच होगा। इसके अनुसार, 2 इंच के अंतर का मतलब है कि आपका सही साइज 34B है।
कप साइज चार्ट

(AI Generated Image)
अपनी बॉडी के सही माप को जानकर आप न केवल आपके कपड़ों की फिटिंग बेहतर होगी, बल्कि आप दिनभर आरामदायक भी रहेंगी।