Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Almond Oil for Your Face: डार्क सर्कल हटाने के साथ ही चेहरे की झुर्रियां भी दूर करेगा बादाम का तेल, फायदे जानिए

    By Shahina NoorEdited By:
    Updated: Mon, 11 Oct 2021 01:41 PM (IST)

    Almond Oil for Your Faceबादाम का तेल बादाम खाने की तुलना में कहीं ज्‍यादा फायदेमंद होता है। यह स्किन के दाग-धब्बों को दूर करता है साथ ही चेहरे को चमकद ...और पढ़ें

    रात में सोने से पहले बादाम के तेल से चेहरे की मसाज करें।
    रात में सोने से पहले बादाम के तेल से चेहरे की मसाज करें।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बेशुमार गुणों से भरपूर बादाम ना सिर्फ खाने में मज़ेदार लगता है, बल्कि सेहत के लिए उपयोगी है। बादाम का ना सिर्फ खाने में इस्तेमाल होता है बल्कि इसका तेल भी निकाला जाता है। बादाम का तेल स्किन समस्याओं का बेहतरीन उपचार है। इस तेल में विटामिन A,E,D, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, आयरन, मैंगनीज, फास्फोरस और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। बादाम के तेल के यह सभी गुण स्किन की समस्याओं का बेहतरीन उपचार हैं। बादाम का तेल बादाम खाने की तुलना में कहीं ज्‍यादा फायदेमंद होता है। यह स्किन के दाग-धब्बों को दूर करता है, साथ ही चेहरे को चमकदार भी बनाता है। रोज रात में सोने से पहले चेहरे पर बादाम के तेल से मालिश करने से स्किन में निखार आता है, साथ ही स्किन की कई परेशानियां भी दूर होती है। आइए जानते हैं कि बादाम का तेल स्किन के लिए किस तरह फायदेमंद है।

    रात में करें बादाम के तेल से मसाज:

    रात में सोने जाने से पहले बादाम के तेल से चेहरे की मसाज करें। अपने हाथों पर तेल की कुछ बूंदें लेकर हथेलियों को आपस में रगड़ें ताकि तेल हल्का गर्म हो जाए। अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और हल्‍के हाथों से मसाज करें। नियमित रूप से चेहरे पर इस तेल को लगाने से चेहरे की स्किन में चमक आएगी और दाग धब्बे भी दूर होंगे।

    डार्क सर्कल्स दूर होंगे:

    नींद पूरी नहीं होने की वजह से अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्‍स हो गए हैं, तो शहद और बादाम का तेल मिक्स करके रात को चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो बादाम का तेल और गुलाबजल मिक्स करके चेहरे की मसाज करें और रात भर चेहरे पर लगा छोड़ दें। सुबह चेहरे को वॉश करें फर्क साफ दिखेगा।

    चेहरे की झुर्रियों को दूर करेगा:

    चेहरे पर झुर्रियां दिख रही हैं तो आप चेहरे पर बादाम के तेल के साथ नारियल का तेल और एलोवेरा मिक्स करके मसाज करें। ऐसा करने से स्‍किन की ड्रायनेस कम होगी और धीरे-धीरे फाइन लाइन्‍स भी चली जाएंगी।

    मेकअप हटाने के लिए उपयोगी है यह तेल:

    मेकअप रिमूव करने के लिए कैमिकल बेस प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बजाए बादाम का तेल इस्तेमाल करें। बादाम का तेल रूई में लेकर उससे मेकअप को साफ करें। इससे स्किन में चमक आएगी और चेहरा भी क्लीन होगा।

    मुहांसों का बेहतरीन इलाज है:

    एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर यह तेल चेहरे से बैक्‍टीरिया को खत्म करता है जिससे मुहांसे पैदा नहीं होते।

    खबरें और भी