Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Coconut Oil Benefits: स्किन और बालों के लिए इस्तेमाल करें नारियल तेल, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 03 Jul 2023 01:15 PM (IST)

    Coconut Oil Benefits खराब लाइफस्टाइल अनहेल्दी फूड्स प्रदूषण तनाव आदि के कारण बालों और स्किन से संबंधित समस्या आम है। लोग इससे छुटकारा पाने के लिए कई म ...और पढ़ें

    Coconut Oil Benefits: स्किन और बालों के लिए काफी बेहद फायेदमंद है नारियल तेल
    Coconut Oil Benefits: स्किन और बालों के लिए काफी बेहद फायेदमंद है नारियल तेल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coconut Oil Benefits: नारियल का तेल त्वचा और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फैटी एसिड, एंटी इंफ्लेमेटरी, विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसका इस्तेमाल शरीर में मालिश के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा यह स्किन संबंधी समस्या को दूर करने में भी मददगार है। यह तेल आपकी त्वचा और बालों की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। तो आइए जानते हैं, नारियल तेल स्किन और बालों के लिए कैसे लाभदायक है।

    मेकअप हटाने के लिए 

    नारियल तेल का इस्तेमाल मेकअप हटाने के लिए कर सकते हैं। इससे स्किन को कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा और नेचुरल तरीके से मेकअप हटाने में मदद मिलेगी। इसके लिए कॉटन बॉल को नारियल तेल में डूबोएं, इसे आंखों और चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद चेहरे को पोंछ लें, अब फेस वॉश से धो लें।

    लिप बाम की तरह इस्तेमाल करें

    क्या आपके होंठ फटे और सूखे हैं? इसके लिए आप नारियल तेल से होठों पर मसाज करें। इससे आपके होठों की नमी बरकरार रहेगी। चाहें तो आप नारियल तेल में मिंट ऑयल भी मिक्स कर सकते हैं।

    स्किन को मॉइस्चराइज़ करता है

    नारियल तेल त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। जिन लोगों को ड्राई स्किन की समस्या है, वो नारियल तेल से स्किन पर मसाज कर सकते हैं, इससे स्किन सॉफ्ट रहती है।

    खबरें और भी

    क्लींजर

    नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा को साफ करने में मदद करते हैं। आपको बस इतना करना है कि पूरे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करें, कुछ देर बाद पानी से धो लें।

    बालों को कंडीशन करता है

    नारियल का तेल न केवल आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है, बल्कि यह आपके बालों भी स्मूदी टच देता है। अपने स्कैल्प पर नारियल तेल से मालिश करें, इसे रात भर के लिए छोड़ दें, अगले दिन अपना बाल धो लें ।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Pic credit- Freepik