Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Coffee For Hair: बालों के लिए बेहद फायदेमंद है कॉफी, इस तरह बनाएं होममेड हेयर मास्क

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 13 Apr 2023 05:00 PM (IST)

    Coffee For Hair कॉफी में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के साथ बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। बालों को मजबूत बनाने के लिए आप कॉफी से ...और पढ़ें

    बालों के लिए बेहद फायदेमंद है कॉफी
    बालों के लिए बेहद फायदेमंद है कॉफी

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coffee For Hair:  कई लोगों की दिन की शुरुआत ही कॉफी से होती है। इसकी खुशबू लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी होती है। कॉफी में पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, यह सेहत के साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। बालों को बढ़ाने और मजबूत बनाने में कॉफी कारगा है। तो आइए जानें, बालों के लिए आप कॉफी का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

    कॉफी और नारियल तेल

    नारियल तेल में प्रोटीन, विटामिन-ई, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों को मजबूत बनाने में मददगार है। इससे हेयर पैक बनाने के लिए एक पैन में नारियल तेल गर्म करें, इसमें आधा कप भुनी हुई कॉफी बीन्स डालें। इस मिश्रण को धीमी आंच पर कुछ देर के लिए रखें। बाद में तेल को छान लें, इसे किसी साफ डिब्बे में स्टोर कर लें। शैंपू करने से पहले इस तेल से स्कैल्प की मसाज करें, एक घंटे बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।

    कॉफी और दही का मास्क

    दही बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करता है। यह बालों को सिल्की बनाने में मदद करता है। इससे हेयर मास्क बनाने के लिए एक कप ताजा दही लें, इसमें एक बड़ा चम्मच कॉफी मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करें। इस मिश्रण में नींबू का रस भी मिलाएं। अब इसे स्कैल्प पर लगाएं, करीब 30 मिनट बाद पानी से धो लें।

    कॉफी पाउडर और शहद का पैक

    शहद से बालों को मजबूती मिलती है। इसके लिए एक बाउल में एक बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर लें, इसमें शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर पेस्ट बना लें। अब इसे बालों पर लगाएं। लगभग 20 मिनट बाद पानी से धो लें।

    खबरें और भी

    कॉफी पाउडर और कैस्टर ऑयल

    इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक बाउल में एक-दो चम्मच कॉफी पाउडर लें, इसमें कैस्टर ऑयल मिलाएं। इससे गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें, अब इसे अपने बालों पर लगाएं। लगभग एक घंटे बाद शैम्पू से धो लें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik