विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गर्मियों में हेयर स्पा की क्या जरूरत? बस दही के साथ मिलाएं 2 चीजें और पाएं पार्लर जैसी चमक

Published: Thu, 12 Mar 2026 07:00 PM (IST)

गर्मियों में दही एक नेचुरल हेयर केयर उपाय है, जो स्कैल्प को ठंडक, बालों को नमी भरपूर और न्यूट्रीशन देता है।

गर्मियों में बालों के लिए दही का इस्तेमाल (Picture Credit- AI Generated)

गर्मियों में बालों के लिए दही का इस्तेमाल (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम बालों के लिए कई समस्याएं लेकर आता है- जैसे पसीना, धूल-मिट्टी, धूप और प्रदूषण। इन कारणों से स्कैल्प में खुजली, डैंड्रफ, बालों का झड़ना और रुखापन बढ़ सकता है।

ऐसे में दही एक नेचुरल हेयर केयर उपाय के रूप में काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी5 और लैक्टिक एसिड बालों को पोषण देने के साथ-साथ उन्हें ठंडक और नमी भी देता है।

गर्मियों में दही से बालों को मिलने वाले फायदे 

  • स्कैल्प को ठंडक और शांति- दही की ठंडी प्रकृति स्कैल्प को गर्मी से राहत देती है और सनबर्न या खुजली जैसी समस्याओं को कम करती है।
  • डैंड्रफ और इन्फेक्शन में राहत- लैक्टिक एसिड एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है, जिससे स्कैल्प को साफ रखने में मदद मिलती है और डैंड्रफ का इलाज होता है।
  • बालों को पोषण और मजबूती- दही में मौजूद प्रोटीन और फैटी एसिड बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और बालों को टूटने से बचाते हैं।
  • नेचुरल कंडीशनिंग- दही बालों को गहराई से कंडीशन करता है जिससे वे स्मूद,सॉफ्ट और शाइनी बनते हैं।
  • बालों की ग्रोथ में सहायक- दही बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं।

उपयोग के तरीके 

  • दही और शहद का हेयर मास्क- 2 बड़े चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिलाएं। स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से वॉश करें । यह मास्क बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है।
  • दही और मेथी पेस्ट- रातभर भीगे हुए मेथी दानों को पीसकर दही में मिलाएं। यह पेस्ट डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन में बेहद असरदार है।
  • दही और एलोवेरा मास्क- बराबर मात्रा में दही और एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं। यह स्कैल्प को ठंडक देकर बालों को पोषण देता है।

इन बातों का रखें ध्यान 

  • सर्दी की संभावना- अधिक समय तक दही लगाने या बार-बार उपयोग करने से सिर में ठंड लग सकती है।
  • गंध की समस्या- अगर दही को सही से न वॉश किया जाए, तो बालों में गंध रह सकती है।
  • ऑयली स्कैल्प के लिए सीमित उपयोग- ऑयली बालों वाले लोग इसे हफ्ते में एक बार ही लगाएं, वरना चिपचिपाहट बढ़ सकती है।

गर्मियों में दही बालों के लिए एक नेचुरल, प्रभावशाली और सस्ता उपचार है। अगर इसका सही तरीके से उपयोग किया जाए और जरूरत के अनुसार सावधानी रखी जाए, तो यह बालों की सेहत को बेहतर बना सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।