Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Skin Care Tips: कीवी से त्वचा बनेगी खूबसूरत, इस तरह करें इस्तेमाल

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 18 Feb 2023 05:57 PM (IST)

    Skin Care Tips कीवी सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व त्वचा को निखारने में बेहद मददगार हैं। ...और पढ़ें

    Skin Care Tips: कीवी से पाएं निखरी त्वचा
    Skin Care Tips: कीवी से पाएं निखरी त्वचा

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: कीवी एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन-K, विटामिन-C, विटामिन-E और अन्य पोषक तत्व शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कीवी स्किन को चमकदार बनाने में भी मदद करता है। जी हां, इसके इस्तेमाल से आप ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं। आइए जानें, कीवी से फेस पैक बनाने का तरीका।

    बादाम का तेल और कीवी का फेस पैक

    इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कीवी को अच्छी तरह मैश कर लें, अब इसमें बादाम का तेल और बेसन डालें। इससे अच्छी तरह मिलाएं और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पैक को चेहरे पर लगाएं, करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। फिर चेहरे पर हल्के हाथों से मॉइश्चराइज करें।

    एलोवेरा जेल और कीवी का पैक

    अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या है, तो यह फेस पैक मददगार साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में कीवी को अच्छी तरह मैश कर लें, और इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें, फिर इस फेस पैक को अप्लाई करें, लगभग 10-15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।

    ऑलिव ऑयल और कीवी का फेस पैक

    इस फेस पैक के इस्तेमाल से रूखी त्वचा से राहत पा सकते हैं। कीवी का पेस्ट तैयार कर लें, इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिला दें। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें, फिर चेहरे पर लगाएं। लगभग 15 मिनट वॉश कर लें।

    खबरें और भी

    कीवी और शहद का पैक

    इसमें मौजूद एक्सफोलिएटिंग गुण डेड स्किन को हटाने में मदद करते हैं। शहद और कीवी का इस्तेमाल कर फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में कीवी को मैश कर लें, इसमें एक चम्मच शहद और दही मिलाएं। इसे चेहरे पर अप्लाई करें, कुछ देर बाद पानी से साफ कर लें। 

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik