Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hair Care Tips: मजबूत बालों के लिए ट्राई करें सरसों तेल से बने ये मास्क, जानिए बनाने का तरीका

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 23 Feb 2023 03:40 PM (IST)

    Hair Care Tips हर कोई लंबे और घने बालों की ख्वाहिश रखता है। बालों को मजबूत बनाने के लिए सरसों तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण बालों को स् ...और पढ़ें

    Hair Care Tips: बालों को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल करें सरसों तेल का मास्क
    Hair Care Tips: बालों को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल करें सरसों तेल का मास्क

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Care Tips: आजकल कमजोर और रूखे बालों की समस्या आम है। प्रदूषण, गलत खानपान, केमिकल युक्त प्रोडक्ट की वजह से आप टूटते बालों से परेशान रहती हैं। ऐसे में बालों की विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। मजबूत बालों के लिए आप सरसों तेल का मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं, इससे मास्क कैसे बनाएं।

    1.सरसों का तेल, केला और दही

    इस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में केले को मैश कर लें, इसमें एक चम्मच सरसों का तेल और आधा कप दही मिलाएं। इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद पानी से धो लें। सप्ताह में आप इस पैक का एक-दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

    2.सरसों का तेल और एलोवेरा का पैक

    बालों की ग्रोथ के लिए आप इस पैक का इस्तेमाल जरूर करें। इस मास्क को बनाने के लिए 3 चम्मच एलोवेरा जेल में एक-दो चम्मच सरसों का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब इससे बालों पर मसाज करें, करीब 30 मिनट बाद पानी से धो लें।

    3.सरसों का तेल और अंडा का मास्क

    इसे बनाने के लिए एक बाउल में अंडे को फोड़ लें, इसमें सरसों का तेल डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब आप इसे बालों पर अच्छी तरह लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद पानी से धो लें।

    खबरें और भी

    4. सरसों का तेल, मेथी दाने और नींबू का रस

    इस पैक को बनाने के लिए मेथी दाने को पानी में कुछ घंटों के लिए भिगो दें। फिर इसका पेस्ट तैयार कर लें। चाहें तो आप मेथी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसमें नींबू का रस और सरसों का तेल मिलाएं। इस पैक को स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं, लगभग 30 मिनट बाद पानी से धो लें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik