Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ice Facial: चेहरे की पफीनेस कम करने से लेकर निखार बढ़ाने तक, आइस फेशियल के हैं कई गजब के फायदे

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 02:26 PM (GMT+05:30)

    सुबह उठने के बाद चेहरा पफी नजर आता है? अगर हां तो आप अकेले नहीं है। यह समस्या कई लोगों के साथ होती है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने वाले हैं जो ...और पढ़ें

    आइस फेशियल करना हो सकता है फायदेमंद
    आइस फेशियल करना हो सकता है फायदेमंद

    HighLights

    1. आइस फेशियल चेहरे की ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में फायदेमंद हो सकता है।
    2. इससे चेहरे की पफीनेस भी कम हो सकती है।
    3. आइस फेशियल करने के लिए एक कटोरे में ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े डालें और उसमें कुछ सेकंड के लिए अपना चेहरा डुबाएं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ice Facial Benefits: खूबसूरत दिखने की चाह किसे नहीं होती और इसलिए ही लोग अपने चेहरे पर इतना ध्यान देते हैं। प्रदूषण, बढ़ती उम्र, तेज धूप और कई अन्य कारणों से स्किन खराब हो सकती हैं। इनकी वजह से चेहरे पर डार्क स्पॉट्स, एक्ने, रैशेज हो सकते हैं और चेहरा डल और बेजान लगने लगता है।

    इनसे बचने के लिए हम महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से लेकर कई प्रकार के फेशियल और न जानें क्या-क्या इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कैसा हो अगर हम कहें कि आप घर बैठे भी खूबसूरत और निखरी त्वचा पा सकते हैं, वह भी बिना पैसे खर्च किए। सुनकर हैरान करने वाला लग सकता है, लेकिन ऐसा एक तरीका है, जिसकी मदद से आप अपनी स्किन को और बेहतर बना सकते हैं। हम बात कर रहे हैं आइस फेशियल की।

    आइस फेशियल का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर भी कई इंफ्लूएंसर और एक्ट्रेसेज भी कर चुकी हैं। इसलिए हम आपको इसके फायदे और कैसे इसे घर पर कर सकते हैं इस बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं आइस फेशियल से होने वाले फायदों के बारे में।

    बर्फ के पानी में चेहरे को थोड़ी देर के लिए डुबोना या 2-4 बर्फ के टुकड़ों को किसी कॉटन के कपड़े में लपेटकर चेहरे पर मसाज करना, आइस फेशियल कहलाता है। यह स्किन की पफीनेस को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन सुधारने के लिए फायदेमंद हो सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में भी दिखना है कूल, तो ट्राई करें ये 8 क्लासी हेयरस्टाइल्स

    आइस फेशियल करने की विधि

    • आइस फेशियल करने के लिए सबसे पहले एक बड़ा कटोरा या कोई भी गहरा बरतन लें, जिसमें आप अपना चेहरा डूबा सकें। अब इस कटोरे में ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े डालें।
    • अब ठंडे पानी और आइस क्यूब से भरे बर्तन में अपना चेहरा 5 से 7 सेकेंड के लिए डुबोए रखें और फिर बाहर निकाल लें। इस प्रक्रिया को 8- 10 मिनट के अन्तराल पर कम से कम 5 बार करें। ध्यान रहे, 20 सेकंड से ज्यादा देर तक चेहरे को पानी में न डुबाएं।
    • पानी से चेहरा निकालने पर टॉवेल की मदद से थपथपा कर चेहरा सुखाएं। ध्यान रखें टॉवेल से अपने चेहरे को रगड़ें नहीं।
    • आइस फेशियल के बेहतर परिणाम के लिए जेड रोलर का इस्तेमाल करें। इसे आप चाहें तो कुछ समय के लिए फ्रिज में रख सकते हैं, ताकि वह ठंडा हो जाए। गर्मियों में यह काफी रिफ्रेशिंग महसूस होता है।

    आइस फेशियल के फायदे

    • आइस फेशियल का सुबह के समय इस्तेमाल करने से चेहरे की पफीनेस कम होती है, खासकर आंखों के पास की। इससे चेहर कम सूजा हुआ लगता है।
    • इससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता, जिससे चेहरे पर निखार आता है।
    • आइल फेशियल से त्वचा के पोर्स कुछ समय के लिए छोटे होते हैं, जिससे मेकअप आसानी से चेरहे पर अप्लाई हो जाता है।
    • स्किन की ऑइलिनेस को कम करने में भी आइस फेशियल कारगर हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: बादाम का तेल है सेहत के गुणों का भंडार, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

    Picture Courtesy: Freepik