Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्लोइंग स्किन के लिए महंगी क्रीम नहीं, डाइट में करें सुधार; इन 5 ड्रिंक्स से आएगा त्वचा पर निखार

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 07:00 AM (IST)

    स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने के लिए डाइट में कुछ तरह के जूस शामिल करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ...और पढ़ें

    चेहरे पर निखार लाएंगे ये जूस (AI Generated Image)

    चेहरे पर निखार लाएंगे ये जूस (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खूबसूरत और चमकती त्वचा केवल महंगे कॉस्मेटिक्स या ब्यूटी पार्लर के चक्कर लगाने से नहीं मिलती, बल्कि इसका असली राज आपकी डाइट में छिपा होता है। इसलिए ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में सुधार करना सबसे ज्यादा जरूरी है। 

    ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में कुछ जूस को शामिल करना फायदेमंद है। इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन त्वचा में नई जान फूंक देते हैं। आइए जानें कुछ ऐसे जूस के बारे में, जो स्किन को अंदर से पोषण देकर खूबसूरत और निखरी हुई बनाती है। 

    गाजर और चुकंदर का जूस 

    जब बात त्वचा की रंगत सुधारने और चमक बढ़ाने की आती है, तो गाजर और चुकंदर का कॉम्बिनेशन सबसे बेस्ट है। चुकंदर पोटेशियम, आयरन और विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो खून को साफ करने में मदद करता है। वहीं, गाजर में बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए होता है, जो त्वचा को सन डैमेज से बचाता है और झुर्रियों को आने से रोकता है। यह जूस चेहरे पर एक प्राकृतिक गुलाबी निखार लाता है।

    Glowing skin tips

    (AI Generated Image)

    एलोवेरा जूस 

    एलोवेरा को त्वचा के लिए अमृत माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी और हीलिंग गुण होते हैं। एलोवेरा जूस पीने से शरीर के अंदरूनी घाव भरते हैं और त्वचा की नमी बरकरार रहती है। अगर आप एक्ने, मुंहासों या रूखेपन से परेशान हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पिएं। यह आपकी स्किन को मुलायम और हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा।

    खबरें और भी

    खीरे का जूस 

    गर्मियों के मौसम में या ऑयली स्किन वालों के लिए खीरे का जूस किसी वरदान से कम नहीं है। खीरे में सिलिका और भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो त्वचा की सूजन को कम करता है और उसे ठंडक पहुंचाता है। यह शरीर से गंदगी बाहर निकालकर स्किन को अंदर से साफ करता है, जिससे चेहरे पर ताजगी बनी रहती है और डार्क सर्कल्स कम होते हैं।

    अनार का जूस 

    अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। अनार का जूस पीने से चेहरे के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा जवान और टाइट नजर आती है। यह प्राकृतिक रूप से सेल रीजेनरेशन में मदद करता है, जिससे दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

    टमाटर का जूस 

    टमाटर में लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो त्वचा के लिए नेचुरल सनस्क्रीन की तरह काम करता है। टमाटर का जूस त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ाने में मदद करता है, जिससे एजिंग के लक्षण कम होते हैं। 

    इन बातों का रखें ध्यान

    • ताजगी है जरूरी- हमेशा ताजा जूस ही पिएं। पैकेट वाले जूस में चीनी और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं।
    • चीनी का इस्तेमाल न करें- जूस में अलग से चीनी डालने से बचें। अगर जरूरत हो, तो आप थोड़ा काला नमक या नींबू का रस मिला सकते हैं।
    • सही समय- सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ जूस पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

    यह भी पढ़ें- फेस मसाज के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए 3 बेस्ट ऑयल, जानिए आपकी स्किन के लिए कौन-सा है सही

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।