विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंड‍िया का फ्री वाला झोला अमेरिका में बना लग्जरी बैग, कीमत इतनी क‍ि आ जाएं महीनेभर के ब्रांडेड कपड़े

Published: Fri, 23 May 2025 02:28 PM (IST)

भारत में मुफ्त मिलने वाले झोले को अमेरिका में लग्जरी बैग के तौर पर बेचा जा रहा है। अमेरिकी लग्जरी ...और पढ़ें

अमेर‍िका में बढ़ी इस झोले की ड‍िमांड। (Image Credit- Social Media)
अमेर‍िका में बढ़ी इस झोले की ड‍िमांड। (Image Credit- Social Media)

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। हमारे यहां भारत में अगर क‍िसी को सब्‍जी या राशन का सामान लाना होता है तो लोग घर से झोला लेकर जाते हैं। वहीं कई दुकानदार ऐसे भी होते हैं जो ज्‍यादा सामान खरीदने पर फ्री में झोला दे देते हैं। इन्‍हें कैरी करना भी आसान होता है। हालांक‍ि कई लाेग ऐसे हैं ज‍िन्‍हें इन्‍हें साथ लेकर चलने में शर्म आती है।

भारत में इन झाेलों का तो ऐसा इस्‍तेमाल होता है क‍ि कहीं अगर आप घूमने भी जा रहे हैं तो भले ही आपके साथ ट्रॉली या बैग क्‍यों न हो, झाेले का काम तो पड़ ही जाता है। मह‍िलाएं तो जरूर ही इन झाेले का इस्‍तेमाल करती हैं। भारत में इसकी खास‍ियत ये है क‍ि ये फ्री में म‍िल जाते हैं। हालांक‍ि आज की जनरेशन इसे लेकर चलने में शर्माती है। इस पर कई रील भी वायरल होते रहते हैं। लेक‍िन क्‍या आपको मालूम है भारत में जो झोला फ्री में म‍िलता है, अमेर‍िका के लोग इसे खरीदने के ल‍िए भारी भरकम रकम चुका रहे हैं।

अमेर‍िक‍ियों के ल‍िए लग्‍जरी बैग बना ये झाेला

जी हां, आपको सुनकर हंसी आ रही हाेगी, लेक‍िन ये सच है। अमेरिका के एक लग्‍जरी स्टोर नॉर्डस्ट्रॉम पर ये झोला 48 डॉलर यानी करीब 4100 रुपये में बिक रहा है। इसे लाेग खुशी से खरीद भी रहे हैं। ये झोला अब अमेर‍िक‍ियों के ल‍िए लग्‍जरी बैग बन गया है। एक्‍स (पूर्व में ट्व‍िटर) पर इसका पोस्‍ट तेजी से वायरल हो रहा है, ज‍िसे @pitdesi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे देख इंड‍ियंस को खूब हंसी आ रही है।

हजारों में ब‍िक रहा झोला

इस वायरल पोस्ट में आप 'रमेश नमकीन वाले' या 'चेतक स्‍वीट्स' का झाेला देख सकते हैं। आपको बता दें क‍ि अब इस बैग को जापानी ब्रांड प्यूबको ने अमेरिकी लग्जरी डिपार्टमेंट स्टोर नॉर्डस्ट्रॉम पर 4,100 रुपये में बेचना शुरू किया है। स्‍टोर पर इस बैग को 'इंड‍ियन सोव‍िन‍ियर बैग' का नाम देकर स्‍टाइल‍िश बैग बताया जा रहा है। इससे ये बात तो साफ है क‍ि हम भारतीयों को ज‍िन चीजों को उठाने या ले जाने में शर्म आती है, अमेर‍िकियों में वहीं चीजें खास होती हैं।

यह भी पढ़ें: सुबह की भागदौड़ में ब्रेकफास्ट के लिए बनाना चाहते हैं कुछ टेस्टी, तो ट्राई करें आलू चीला की रेसिपी

View this post on Instagram

A post shared by Nisha Pash (@nishapash)

इंस्‍टाग्राम पर छाया पोस्‍ट  

इंस्टाग्राम पर भी ये वीड‍ियो वायरल हो रहा है। इस पर इंड‍ियंस का जबरदस्‍त रि‍एक्‍शन देखने को म‍िल रहा है। एक ने लिखा, OMG 48 डॉलर? मेरा भारतीय दिल रो रहा है। जबक‍ि दूसरे ने ल‍िखा- हमें खरीदने की क्‍या जरूरत, जब हमारे घर में 10 झाेले पड़े हैं। वहीं एक यूजर ने ल‍िखा क‍ि 'अब व‍िमल बैग की बारी'। हालांक‍ि अमेरि‍का के लोग भारतीय कल्‍चर को तेजी से फॉलो करते हैं। चाहें कपड़े हों या जेवर-गहनें।

यह भी पढ़ें: खरीदने जा रही हैं 'जरी' वाली साड़ी, तो जान लें कैसे करें असली-नकली की पहचान; वरना डूब जाएंगे सारे पैसे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।