यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Janhvi Kapoor: मोनोक्रोम से लेकर फ्लोरल वर्क तक, जान्हवी कपूर की बॉडीकॉन ड्रेस है परफेक्ट पार्टी मूड
Janhvi Kapoor बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बवाल के प्रमोशन में जोरों से लगी हुई हैं। फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक्ट्रे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश में लगी हुई हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्में की हैं, जिसमें से कुछ हिट रही हैं, तो कुछ फ्लॉप। लेकिन जान्हवी का फैशन गेम हमेशा हिट रहता है। एक्ट्रेस ने पिछले दिनों ग्रीन और ब्लू कलर के कॉम्बिनेशन में साड़ी पहनी थी, जिसे नेटिजेंस ने काफी पसंद किया था। वहीं, देसी अवतार के बाद उनका मॉडर्न लुक भी काफी वायरल हो रहा है।
जान्हवी ने अपने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने कर्व्स को जमकर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस की ये तस्वीरें बेहद सिज्जलिंग और हॉट हैं। एक्ट्रेस के ओवर ऑल लुक पर नजर डालें, तो उन्होंने इसे बिल्कुल कैजुअल और सिंपल रखा है।
मेकअप से लेकर हेयर स्टाइल तक जान्हवी का लुक काफी कैजुअल और कम्फर्टेबल दिख रहा है।
इससे पहले भी एक्ट्रेस ने बॉडीकॉन आउटफिट में कुछ पिक्स शेयर की थीं। इस दौरान उन्होंने फ्लोरल बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है।
तस्वीरों में जान्हवी अपने खुले बालों को फ्लॉन्ट करती देखी जा सकती हैं।
Pic Credit: Instagram